फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई केदारनाथ में MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश की असली वजह, जानकर हैरानी में पड़ जाएंगे

Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 05 Apr 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Reason Behind mi 17 crash in kedarnath
mi 17

केदारनाथ में मंगलवार सुबह सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की असली वजह सामने आ गई है।

Reason Behind mi 17 crash in kedarnath
mi 17

हादसे में हेलीकाप्टर में सवार छह लोगों में से एक को मामूली चोट आई है, जबकि पायलट, को-पायलट सहित पांच लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दुर्घटना का कारण हेलीकाप्टर के टायरों के बिजली के तार में उलझकर हवा के तेज दबाव से अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। सूचना पर सेना ने रेस्क्यू के लिए बरेली से 2 एलएच हेलीकाप्टर भी भेज दिए हैं, जो खराब मौसम के कारण चारधाम हेलीपैड गुप्तकाशी में लैंड किए हुए हैं।

Reason Behind mi 17 crash in kedarnath
mi 17

गुप्तकाशी स्थित चारधाम हेलीपैड से मंगलवार सुबह सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए सिंचाई विभाग का सामान ले जाया जा रहा था। सुबह 7 बजे एमआई-17 ने वीआईपी हेलीपैड पर पहली लैंडिंग की। इसके बाद पुन: गुप्तकाशी हेलीपैड पर उतरकर सामान भरकर 8.18 मिनट पर फिर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reason Behind mi 17 crash in kedarnath
mi 17

करीब 8.30 बजे वीआईपी हेलीपैड से 60 मीटर पहले हेलीकाप्टर के टायरों के बिजली के तार में उलझने और हवा के तेज दबाव से अनियंत्रित होने से हेलीकाप्टर जमीन पर गिरकर पलट गया। तेज आवाज सुनकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट सहित कार्यदायी संस्थाओं के लोग और मजदूर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Reason Behind mi 17 crash in kedarnath
mi 17

तत्काल रेस्क्यू कर एमआई-17 के अंदर से पायलट विंग कमांडर एसएस मुल्तानी, को-पायलट स्क्वाड्रन लीडर आरएस चौधरी सहित एचआर ओझा, एन राजन, अखिलेश और ए कौशिक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामूली रूप से घायल अखिलेश को मौके पर ही उपचार दिया गया। दुर्घटना की सूचना जिला प्रशासन की ओर से राज्य और केंद्र सरकार सहित सेना को दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed