फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल में गिरे इतने ओले की बिछ गई सफेद चादर, दिखा बर्फबारी जैसा नजारा, तस्वीरें...

Sat, 16 Feb 2019 07:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी/नैनीताल/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी/नैनीताल/पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Feb 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
Hailstone rain in nainital like snowfall beautiful photos
nainital hailstone

मौसम विभाग के अर्लट के बाद भी नैनीताल में झमाझम ओलो की बरसात हो गई। इतनी भारी संख्या में ओले गिरे कि वहां बर्फबारी जैसा नजारा देखने को मिला। तस्वीरों में आप भी देखिए...

Hailstone rain in nainital like snowfall beautiful photos
nainital hailstone

नैनीताल में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे से जमकर ओले गिरे। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। माल रोड पर घंटेभर तक वाहन रुके रहे। आंतरिक सड़कों पर भी जाम लग गया। नगर के लोगों के लिए भले ही ओलावृष्टि परेशानी का सबब बनी हो लेकिन नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह अनूठा अनुभव था। 

Hailstone rain in nainital like snowfall beautiful photos
nainital hailstone

उनका कहना था कि पहली बार इतने बड़े ओले देखे। ओलावृष्टि के दौरान मल्लीताल पंत सदन में हाईकोर्ट के कर्मियों की छत पर सुरई का पेड़ गिर गया, जिससे छत क्षतिग्रस्त हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hailstone rain in nainital like snowfall beautiful photos
nainital hailstone

मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बदला और बादलों ने आसमान पर डेरा डाल दिया। शाम को भी बारिश हुई।

विज्ञापन
Hailstone rain in nainital like snowfall beautiful photos
nainital hailstone

सीमांत क्षेत्र में बीते दिन हुई बारिश और हिमपात के चलते एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर बृहस्पतिवार की रात भी काफी बर्फबारी हुई। मुनस्यारी के कालामुनि और बेटुलीधार में चार इंच तक बर्फ पड़ी। मार्ग पर शुक्रवार सुबह से ही यातायात सुचारु रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed