जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को उत्तराखंड में गम और गुस्से के बीच भावनीनी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय के नेतृत्व में राजभवन के समीप चिड़ोवाली में शोकसभा का आयोजन किया गया।
2 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
शोकसभा में डीजीपी अनिल रतूड़ी और डीजी अशोक कुमार ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने कहा कि वीर जवानों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है।
3 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की मांग की। शुक्रवार को सदन की सारी कार्यवाही रोक कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कुमांऊ में भी तमाम संगठनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
4 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। शहीद प्रमोद सजवाण के पिता बीएस सजवाण ने कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है। पुलवामा में शहीद हुए जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है। आतंकियों के सफाए के लिए सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी होगी।
5 of 8
Tribute to Martyrs in uttarakhand
शोकसभा में केंद्रीय विद्यालय-1, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप सालावाला, केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला के छात्र-छात्राओं समेत तमाम शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।