फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरेज सेक्टर में शहीद हुए वीर की पत्नी ने उठाया फोन तो शहादत की खबर नहीं दे पाए मेजर

Wed, 08 Aug 2018 08:29 AM IST
न्यूज डैस्क, अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज डैस्क, अमर उजाला, श्यामपुर Updated Wed, 08 Aug 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Gurez Encounter major did not give martyr hameer singh pokhariyal death news to wife
hameer singh - फोटो : file photo

ऋषिकेश स्थित गुमानीवाला के जांबाज राइफल मैन हमीर सिंह पोखरियाल जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के गुरेज सेक्टर में आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। मंगलवार को जब उनके घर शहादत की खबर पहुंची, तो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शहीद की ढाई साल की मासूम बेटी है। शहीद मूलरूप से पोखरियाल गांव (उत्तरकाशी) का रहने वाला है।


            

Gurez Encounter major did not give martyr hameer singh pokhariyal death news to wife
hameer singh

यहां कुंजापुरी कॉलोनी के वार्ड 10 में रहने वाले 12 गढ़वाल राइफल के राइफल मैन हमीर सिंह पोखरियाल (27) पुत्र जयेंद्र पोखरियाल के शहीद होने की खबर कश्मीर से मेजर स्तर के अधिकारी ने फोन पर मंगलवार को दी। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। बताया कि वह वर्तमान में 36 राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर में घटना की सूचना मिलने के बाद से शहीद की पत्नी पूजा (24) सदमे में आ गई हैं। शहीद की मां राजकुमारी देवी खबर सुनते ही बेहोश हो गईं।
 

Gurez Encounter major did not give martyr hameer singh pokhariyal death news to wife
hameer singh

आसपास के लोगों को जैसे ही जांबाज की शहादत की सूचना मिली, तो वह शहीद के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने लगे। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया कि फोन पर 36 आरआर के मेजर ने बताया कि जांबाज सैनिक हमीर सिंह ने आतंकियों से मुठभेड़ में शहादत दी है। पहले श्रीनगर में शहीद का पोस्टमार्टम होना है। परिजनों को बताया गया कि बुधवार शाम या बृहस्पतिवार को शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचेगी।   
                

विज्ञापन
विज्ञापन
Gurez Encounter major did not give martyr hameer singh pokhariyal death news to wife
hameer singh

मंगलवार सुबह दस बजे जब जम्मू से 36 राष्ट्रीय राइफल के सैन्य अधिकारी का फोन आया तो शहीद की पत्नी पूजा ने ही फोन रिसीव किया। मेजर ने उनसे पूछा कि आपके ससुर कहां हैं। उसने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा में तैनात हैं। इसके बाद अधिकारी ने उनसे पूछा कि आपकी सास कहां हैं तो बताया कि वह सत्संग में गई हैं। हमीर की पत्नी ने अफसर से कहा कि आप मुझे बताएं क्या बात है तो उन्होंने कहा कि हम आपको नहीं बता सकते। फिर महिला ने देवर सुनील पोखरियाल को फोन दिया। जिस पर मेजर ने सुनील को शहादत की जानकारी दी। भाई की शहादत की खबर सुनते ही सुनील के हाथ से फोन जमीन पर गिर गया। 
               

विज्ञापन
Gurez Encounter major did not give martyr hameer singh pokhariyal death news to wife
hameer singh

परिजनों ने बताया कि शहीद हमीर की पत्नी पूजा गर्भवती है। खबर सुनने के बाद से ही उसका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दो दिन पहले ही हमीर सिंह ने अपनी मां और अन्य परिजनों से फोन पर बात की थी। उनकी ढाई साल की बेटी है। हमीर बीते जून माह में ही ड्यूटी पर गया था। शहीद पिता एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं। बेटे की शहादत की खबर के बाद वह घर के लिए रवाना हो चुके हैं। शहीद का एक चाचा शैलेंद्र सिंह गढ़वाल राइफल असम में तैनात हैं। जबकि दूसरे चाचा आलेंद्र सिंह जम्मू में ही तैनात हैं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed