भारतीय रेलवे ने यात्रियों की जेब कटने से बचाने के लिए नया फरमान जारी किया है। रेलवे के इन आदेशों को देहरादून स्टेशन पर लागू कर दिया गया है।
ओवर रेटिंग रोकने के लिए स्टेशन के कैटरिंग स्टॉल पर यात्रियों को बिल देना अनिवार्य किया है। यदि यात्री खरीदे गए सामान का बिल मांगता है तो विक्रेता इंकार नहीं कर सकता है। रेलवे के इन आदेशों को दून स्टेशन पर लागू कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से खाना, नमकीन, पानी की बोतल, बिस्कुट, चिप्स आदि तमाम खाद्य उत्पादों के अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिलती है। अब रेलवे ने आदेश जारी किए स्टेशन में लाइसेंसी कैटरिंग स्टॉल पर यात्रियों को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराया जाएगा।
यात्री सामान का बिल मांगता है तो विक्रेता को देना होगा। रेलवे का कहना है कि कोई भी सामान को रेट पर ही बेचा जाएगा। ओवर रेटिंग की शिकायत मिली तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक स्टेशनों पर यात्रियों को सामान खरीदने पर बिल देने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यात्रियों से मनमाने दाम वसूले जाते हैं।
स्टेशनों पर यात्रियों को कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा देने के लिए रेलवे की ओर से सभी वेंडरों को स्वैप मशीन रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यात्री एटीएम या क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए सामान का भुगतान कर सके।