तीन बार के विधायक और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कुंवर प्रणव चैंपियन आचार संहिता उल्लंघन में फंस गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर नोटिस जारी किया गया है।
2 of 7
kunwar pranav champion
- फोटो : AmarUjala
बुधवार को हरिद्वार की खानपुर सीट के लिए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए दबंग अंदाज में रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में पहुंचे।
3 of 7
kunwar pranav champion
- फोटो : AmarUjala
रोड शो के दौरान खुली गाड़ी में उनका एक समर्थक उनके साथ राइफल लिए बैठा रहा। यह बात जब मीडिया के कैमरों में कैद हुई तो अधिकारी हरकत में आ गए।
4 of 7
kunwar pranav champion
- फोटो : AmarUjala
जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ के निर्देश पर प्रणव के समर्थक विकास कुमार के खिलाफ सिडकुल थाना में अनधिकृत रूप से शस्त्र लेकर चलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
5 of 7
kunwar pranav champion
- फोटो : AmarUjala
यही नहीं चैंपियन ने दबंग अंदाज में समर्थकों के कहने पर चौराहे पर उन्होंने बॉडी भी दिखाई। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचने के दौरान समर्थकों ने इशारा किया तो चैंपियन ने अपने कंधों पर हाथ मारते हुए बॉडी भी दिखाई।