फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Srinagar Garhwal: बच्ची पर हमले के दस घंटे बाद पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, एम्स में चल रहा मासूम का इलाज

Sat, 06 Apr 2024 06:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Apr 2024 06:20 PM IST
सार

गुलदार का हमला

विज्ञापन
Guldar caught in cage ten hours after attack on girl Srinagar Garhwal Uttarakhand News in hindi
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

श्रीकोट में सात वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद घटनास्थल पर लगाए गए पिंजरे में तीन से चार वर्षीय गुलदार कैद हो गया। जिसे वन विभाग पिंजरा समेत रेेंज कार्यालय पौड़ी ले गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। गुलदार के हमले में घायल बच्ची को गंभीर हालत में बेस अस्पताल से एम्स भेजा गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।



शुक्रवार शाम करीब आठ बजे श्रीकोट के गंगनाली निवासी सोनू कुमार की सात वर्षीय पुत्री सिया घर के समीप बने शौचालय ममें गई थी। कुछ समय बाद शौचालय से बाहर निकलते ही पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने सिया पर हमला कर दिया। गुलदार उसे उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। शोर सुनकर परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने बच्ची की खोजबीन की। करीब नौ बजे बच्ची घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेसुध हालत में मिली।
 

Guldar caught in cage ten hours after attack on girl Srinagar Garhwal Uttarakhand News in hindi
गुलदार पिंजरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

गंभीर हालत में उसे पहलेे बेस और फिर एम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल के समीप जंगल में पिंजरा लगाया था।

Guldar caught in cage ten hours after attack on girl Srinagar Garhwal Uttarakhand News in hindi
गुलदार पिंजरे में हुआ कैद - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह करीब छह बजे गुलदार फंस गया। जिस पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरा समेत गुलदार को रेंज कार्यालय पौड़ी ले गई। जहां गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election Uttarakhand:  ...तब साइकिल से निकलते थे चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ता, पढ़ें चुनाव की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Guldar caught in cage ten hours after attack on girl Srinagar Garhwal Uttarakhand News in hindi
गुलदार पकड़ने को लगाया पिंजरा - फोटो : अमर उजाला

तीन से चार वर्षीय व्यस्क गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। यह वही गुलदार है जिसने बच्ची पर हमला किया था। गुलदार को रेंज कार्यालय में लाया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर में भेजा जाएगा। -ललित मोहन नेगी, वन क्षेत्राधिकारी

ये भी पढ़ें....Lok Sabha Election Uttarakhand:  ...तब साइकिल से निकलते थे चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ता, पढ़ें चुनाव की कहानी

विज्ञापन
Guldar caught in cage ten hours after attack on girl Srinagar Garhwal Uttarakhand News in hindi
गुलदार

गुलदार के हमले में गंभीर घायल बच्ची को बेस अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया है। गले व सिर पर गुलदार के हमले करने से बच्ची को न्यूरो से संबंधित इलाज की जरूरत है। - अजय विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल श्रीकोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed