किस्मत का लिखा कोई नहीं बदल सकता। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तराखंड के साहिया निवासी किशन के साथ। किशन(19) पुत्र दलिया निवासी कुनवा ने एक हफ्ते पहले अपनी प्रेमिका के साथ भागकर मंदिर में शादी कर ली थी।
2 of 5
साहिया में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उनके परिजन भी मान गए। उनके मानने के बाद दोनों की गुरुवार 1 अगस्त को गांव में धूमधाम से शादी होनी थी। वह शादी में हिस्सा लेने के लिए अपनी प्रेमिका (पत्नी) और अन्य नाते-रिश्तेदारों और परिजनों के साथ यूटिलिटी में सवार होकर विकासनगर से गांव जा रहा था।
3 of 5
युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया से करीब तीन किमी आगे मैगी प्वाइंट के पास वह अचानक चलती यूटिलिटी से नीचे सड़क पर गिर गया। उसने सब रिश्तेदारों को यूटिलिटी के अंदर बैठाया था। जगह कम होने पर वह खुद यूटिलिटी के डाले पर बैठ गया था।
4 of 5
साहिया में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
युवक की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
5 of 5
साहिया में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
युवक का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 9 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। एसडीएम का कहना है कि फिलहाल वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।