फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: सज-धजकर दुल्हन कर रही थी पिया का इंतजार, अचानक आई ऐसी खबर मच गया हड़कंप

Sat, 09 Jul 2022 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jul 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Groom And his family did not bring procession for not fulfilling the demand for dowry bride waits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के धनौरी इलाके के एक गांव में दुल्हन सजकर दूल्हे का इंतजार करती रही और परिवार के लोग मेहमानों के स्वागत में जुटे थे, लेकिन न दूल्हा आई और न बरात। दुल्हन की पिता का आरोप है कि दूल्हे के परिजनों ने 11 लाख रुपये नकद और कार की मांग की थी देने में असमर्थता जताई तो सारी बातें तय होने के बाद भी बरात नहीं आई। अब पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है। कलियर थाने में असफनगर ग्रंट निवासी श्यामलाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह ग्राम डालुवाला खुर्द निवासी मोहन सिंह पुत्र रमेश के साथ तय किया था। विवाह तय करने के बाद नवंबर 2021 में बड़े धूम-धाम से सगाई हुई। सगाई में एक लाख 51 हजार रुपये नगद, सोने की छह टूम, चांदी की पांच टूम और परिवार को कपड़े दिए गए। विवाह का समय जुलाई 2022 तय हुआ।

 
Groom And his family did not bring procession for not fulfilling the demand for dowry bride waits
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
7 जुलाई को मंढा और विवाह 8 जुलाई को निश्चित हुआ था। लेकिन 8 जुलाई को मोहन सिंह पुत्र रमेश के परिवार वाले बरात वाले दिन दहेज की मांग करने लगे। मोहन सिंह व उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर अड़े रहे और बरात लाने से इनकार कर दिया।
Groom And his family did not bring procession for not fulfilling the demand for dowry bride waits
फाइल फोटो
आरोप है कि मोहन सिंह व उसके परिवार वाले एक कार व 11 लाख रुपये नगद की मांग को लेकर अड़ गए। पीड़ित ने जब यह रकम और कार देने में असमर्थता जताई तो वह बरात लेकर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Groom And his family did not bring procession for not fulfilling the demand for dowry bride waits
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उनके यहां सभी दूर-दराज के मेहमान आए हुए थे। और बरात व सभी मेहमानों के लिए भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई थी। दोपहर के भोजन पर बरात का इंतजार करते रहे। 

 
विज्ञापन
Groom And his family did not bring procession for not fulfilling the demand for dowry bride waits
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इंतजार करते-करते दो बज गए और फोन करते रहे मगर सबके फोन बंद आए। तब किसी राहगीर ने सूचना दी कि डालुवाला से आपके गांव जो बरात आनी थी। वो बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। यह खबर सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया, आस-पास के लोग और मेहमान सब जमा हो गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed