फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramnagar Car Accident: रिजॉर्ट में हुई थी डांस पार्टी, पवन जैकब था इवेंट ऑर्गेनाइजर, सीसीटीवी में छिपे हैं राज

Sat, 09 Jul 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jul 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Car accident in Uttarakhand Ramnagar Dance party was held at the resort, Pawan Jacob was the event organizer
road accident - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के रामनगर में हुए हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस और प्रशासन की टीम ने रिजॉर्ट में छापामारी की। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि रिजॉर्ट में पवन जैकब के नाम से एंट्री थी जिसके आगे प्लस सेवन फीमेल लिखा हुआ था। माना जा रहा है कि पवन जैकब इवेंट ऑर्गेनाइजर था और वही इन महिलाओं को डांस पार्टी के लिए लेकर आया था। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला कि रिजॉर्ट में डांस पार्टी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ले ली है जिसमें सारे राज छिपे हैं। रिजॉर्ट बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। इसकी जमीन के कागजात में भी कई खामियां थीं। इस पर प्रशासन ने रिजॉर्ट सील कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Car accident in Uttarakhand Ramnagar Dance party was held at the resort, Pawan Jacob was the event organizer
रामनगर में नदी के तेज बहाव में बही पर्यटकों की कार - फोटो : अमर उजाला
साढ़े सुबह पांच बजे हुआ हादसा, डेढ़ बजे तक हो सकी मृतकों की पहचान
ढेला नदी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हादसा हुआ। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल नाजिया को पानी से निकाला तो वह बेसुध थी। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण अपने स्तर से कार से लोगों को निकालने में जुटी थी। सूचना पर करीब साढ़े छह बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

 
Car accident in Uttarakhand Ramnagar Dance party was held at the resort, Pawan Jacob was the event organizer
उत्तराखंड के रामनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
कार पत्थरों के बीच फंसी हुई थी। सभी नौ शव निकालने में करीब दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। उससे पहले तक किसी को जानकारी नहीं थी कि कार में कितने लोग हैं और कहां के हैं। करीब 11 बजे जेसीबी से कार निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Car accident in Uttarakhand Ramnagar Dance party was held at the resort, Pawan Jacob was the event organizer
रामनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद कार में मिले कागजात और मृतकों के आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने कार स्वामी अमनदीप के परिजनों से बात कर उन्हें हादसे की सूचना दी। दोपहर डेढ़ बजे तक सभी मृतकों के बारे में स्थिति साफ हो सकी।
विज्ञापन
Car accident in Uttarakhand Ramnagar Dance party was held at the resort, Pawan Jacob was the event organizer
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मुआवजा दिलाने की होगी कार्रवाई : डीएम
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि ढेला नदी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे संवेदनशील स्थलों पर बैरियर लगाने और संबंधित क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed