राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। 4 दिन बाद यानी 9 फरवरी को बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसका फायदा कार्ड धारकों को मिलेगा। जानिए क्या होगा फायदा...
राशन की दुकानों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इससे जहां एक ओर राशन कार्ड धारकों को सुविधा होगी, वहीं कालाबाजारी पर लगाम कसेगी।
राशन की दुकानों से अब राशन अंगूठा लगाकर ही मिलेगा। नौ फरवरी से इसकी शुरुआत होने जा रही है। जिला आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले ही सभी 1043 राशन दुकानों पर यह व्यवस्था लागू होगी। दुकानों के लिए बायोमीट्रिक मशीन मशीनें मंगाई गई हैं, जो नौ फरवरी तक लगा दी जाएंगी।
राशन के वितरण को लेकर तमाम सवाल उठते रहे हैं। कई बार ऐसी भी शिकायतें आई हैं कि राशन डीलर खुद ही राशन डकार जाते हैं। ऐसी शिकायतों पर विभाग ने दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन से रोक लगेगी। सभी राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगेंगी, जिसमें कार्ड धारकों का आधार से लिंक हुआ पूरा ब्योरा रहेगा।
कार्ड नंबर फीड करते ही कार्ड धारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कार्ड धारक बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाएगा तो उसे राशन मिलेगा। कार्डधारक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के अनुसार राशन दिया जाएगा।