जहां एक ओर पीएनबी बैंक में हुए स्कैम से देशभर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं यह खबर खाताधारकों के साथ ही आम लोगों के लिए भी फायदे की जानकारी लेकर आई है।
नीरव मोदी के द्वारा अंजाम दिए गए पीएनबी महाघोटाले के बाद इस समय बैंक के शेयर में इन्वेस्ट करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर गुरुवार 22 फरवरी की बात करें तो आज पीएनबी का शेयर प्राइस 116.85 रुपए हैं। तो अभी इनमें इनवेस्ट कर सकते हैं। यह निवेश आपके लिए लांग टर्म फायदा पहुंचा सकते हैं।
4 of 5
शेयर बाजार में भारी गिरावट
शेयर बाजार एक्सपर्ट रंजन वर्मा के अनुसार, लांग टर्म के लिए पीएनबी के शेयर्स में आप थोड़ा-थोड़ा इनवेस्ट कर सकते हैं। यह भविष्य में फायदे का सौदा साबित होगा।
हालांकि वह इससे पहले बिजनेस एक्सपर्ट से बात करने की सलाह भी देते हैं। उनके अनुसार निवेश का यह सबसे बेहतर समय है।