{"_id":"65126cb2d3fc50ffcd03bfaa","slug":"global-investors-summit-uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-welcome-in-london-photos-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निवेशक सम्मेलन: उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमा लंदन, प्रवासियों ने सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशक सम्मेलन: उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमा लंदन, प्रवासियों ने सीएम धामी का किया जोरदार स्वागत, तस्वीरें
वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लंदन पहुंच गए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सीएम का भव्य स्वागत किया। प्रवासी उत्तराखंडियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहन प्रस्तुति दी। स्वागत कार्यक्रम में मौजूद समस्त प्रवासी भारतीय उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इस दौरान सीएम धामी भी गदगद नजर आए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने लंदन में रह रहे समस्त प्रवासी उत्तराखंड के लोगों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 'यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।'
उन्होंने कहा लंदन में उत्तराखंड के लोगों को इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी छोटा उत्तराखंड बसता है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही योग और अध्यात्म की भूमि है।
2 of 5
लंदन में सीएम धामी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखंड जरूर आना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।
3 of 5
लंदन में सीएम धामी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन में पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो आज होगा। प्रदेश सरकार राज्य में पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लंदन में सीएम धामी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 2.50 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोड शो में प्रदेश सरकार निवेशकों को औद्योगिक नीतियों में दी जाने वाली वित्तीय सुविधा और निवेश संभावनाओं पर प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
लंदन में सीएम धामी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
आज मुख्यमंत्री धामी लंदन में निवेशकों से संवाद करेंगे। जबकि 27 सितंबर को बर्मिंघम में रोड शो होगा। बता दें कि लंदन के बाद अक्तूबर माह में सिंगापुर, ताइवान, दुबई में अंतरराष्ट्रीय रोड शो होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।