फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार, धोखा और खूनी खेल: बर्थडे पर सांप से डसवाकर प्रेमी को मारने वाली थी माही, मौत का तरीका जान रह जाएंगे दंग

Wed, 19 Jul 2023 10:39 AM IST
अलका त्यागी हरीश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी
हरीश पांडे, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jul 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend wanted to kill lover on Birthday by snake Bite In Haldwani Uttarakhand Sensational Murder News
प्रेमिका ने सांप से डसवाकर की प्रेमी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में होटल कारोबारी अंकित चौहान का माही की जिंदगी में लगातार दखल बढ़ रहा था। इससे परेशान माही ने अपने प्रेमी दीप कांडपाल के साथ अंकित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पहले आठ जुलाई को अंकित के बर्थडे पर सांप से डसवाने की योजना थी, लेकिन सपेरा जो सांप लाया वह कम जहरीला था, इसलिए रणनीति बदलनी पड़ी। इसके बाद 14 जुलाई की रात शराब में नींद की गोली मिलाई और जहरीले कोबरा से कटवाकर अंकित की हत्या कर दी गई।



पुलिस पूछताछ में सपेरे रमेश नाथ ने बताया कि योजना के तहत शुक्रवार की रात करीब छह बजे माही ने अंकित को घर बुलाया। उसे नींद की गोली मिलाकर शराब पिलाई जिससे वह अर्द्धमूर्छित हो गया।उसके बाद उसे बेड पर उल्टा लिटाया गया।

नागिन से कम नहीं माही: प्रेमी को प्यार से बुलाकर कार में सांप से डसवाया, सबको लगा हादसा; फिर ऐसे सामने आया सच

होश में आकर अंकित विरोध न करने लगे, सांप से डसवाने से पहले एक ने उसके हाथ, दो ने उसके पैर पकड़े और चौथा अंकित की पीठ पर बैठ गया। उसके बाद सपेरे रमेश ने कोबरा से अंकित के एक पैर पर डसवाया। 10 मिनट इंतजार किया। अंकित के शरीर में हलचल होती रही। इसके बाद दोबारा से दूसरे पैर पर डसवाया गया।

Girlfriend wanted to kill lover on Birthday by snake Bite In Haldwani Uttarakhand Sensational Murder News
गिरफ्तार हुआ सपेरा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, अंकित की माही से चार साल से दोस्ती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग था। दो साल पहले हल्दूचौड़ नया बाजार निवासी दीप कांडपाल माही की जिंदगी में आया। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। माही अंकित की आदतों से परेशान हो गई थी। वह कई बार अंकित को छोड़ने की योजना बना चुकी थी। अंकित से वह कई बार मना कर भी चुकी थी लेकिन उसने उसके घर आना नहीं छोड़ा।

Girlfriend wanted to kill lover on Birthday by snake Bite In Haldwani Uttarakhand Sensational Murder News
माही और उसका नया प्रेमी दीप - फोटो : अमर उजाला

वह कभी भी माही के घर आ जाता था। वहीं शराब भी पीता था। इससे माही तंग आ चुकी थी। उसने दीप कांडपाल के साथ अंकित को मारने की योजना बनाई। आठ जुलाई को अंकित का बर्थडे था। माही ने उस दिन अंकित को मारने का प्लान बना लिया। घर में केक मंगाया। प्लान के मुताबिक, अंकित को घर पर बुला लिया। अंकित को शराब में नींद की गोली खिलाकर बेहोश करने की योजना थी। उसके बाद उसे सांप से डसवाया जाना था और शव को कार समेत खाई में गिराना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend wanted to kill lover on Birthday by snake Bite In Haldwani Uttarakhand Sensational Murder News
मामले का खुलासा करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

आठ जुलाई को दो बजे सपेरा सांप लेकर माही के घर गोरापड़ाव पहुंच गया। माही और दीप कांडपाल ने सांप देखा तो उन्होंने कम जहरीला बताकर उस सांप से अंकित को मारने का प्लान कैंसल कर दिया, क्योंकि माही कोई भी चूक नहीं करना चाहती थी। उसे डर था कि अगर कम जहरीले सांप से डसवाया और वह बच गया तो अंकित उनकी पोल खोल देगा। हालांकि, उस दिन देर रात तक माही, अंकित, दीप, नौकर, सपेरा और नौकरानी डांस करते रहे ताकि ज्यादा शराब पीकर अंकित बेसुध हो जाए, लेकिन उसके बेसुध न होने पर रणनीति बदलनी पड़ी।

विज्ञापन
Girlfriend wanted to kill lover on Birthday by snake Bite In Haldwani Uttarakhand Sensational Murder News
इसकी कार में मिला था अंकित का शव - फोटो : अमर उजाला

उसके बाद माही ने सपेरे से जहरीला कोबरा लाने के लिए कहा। एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार, अंकित आए दिन माही के घर पर जाता था। वहां वह पीता-खाता भी था और गाली-गलौज भी करता था। इससे माही परेशान होने लगी। 10 दिन पूर्व माही अंकित के घर पहुंची थी। उसने वहां जमकर हंगामा काटा था। इसके बाद भी अंकित का उसके घर आना-जाना लगा रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed