फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले बेटी ने परिजनों से रखी ऐसी शर्त, कार्ड पर छपवाना पड़ा ये मैसेज, हर कोई दे रहा शाबाशी

Thu, 21 Feb 2019 04:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Girl printed message on her wedding card against liquor cocktail party
शादी का कार्ड

शादी से पहले इस बेटी ने अपने परिजनों से ऐसी शर्त रखी कि परिजनों को भी उसके आगे झुकना पड़ा। दरअसल, विवाह समारोह में कॉकटेल पार्टी का प्रचलन रोकने के लिए कोटी बहेड़ा की एक बेटी ने अपनी शादी में शराब परोसने के खिलाफ आवाज उठाई है। 

Girl printed message on her wedding card against liquor cocktail party
शादी का कार्ड

बेटी की जिद के आगे परिजनों को शादी के कार्ड पर मेंहदी रस्म में शराब नहीं परोसे जाने का नोटिस छापना पड़ा है। पहाड़ में नशाखोरी बड़ी समस्या बनती जा रही है। विवाह और अन्य कार्यक्रमों में तो कॉकटेल पार्टी आम होती जा रही है। 

Girl printed message on her wedding card against liquor cocktail party
शादी का कार्ड

कोटी गांव के हरीश प्रसाद सकलानी भी शादी की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें कॉकटेल पार्टी भी प्रस्तावित थी, लेकिन बेटी मनीषा ने अपनी शादी पर कॉकटेल पार्टी के खिलाफ आवाज उठाई तो परिजनों को  शादी के कार्ड पर छपवाना पड़ा कि शादी की मेंहदी रस्म में शराब नहीं परोसी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl printed message on her wedding card against liquor cocktail party
शादी का कार्ड

मनीषा का विवाह 25 फरवरी को डोईवाला के फतेहपुर टांडा निवासी मोहित से होनी है। मनीषा ने बताया कि राड्स संस्था की मुहिम से प्रेरित होकर अपनी शादी में शराब नहीं परोसने की ठानी थी। उन्होंने कहा कि सभी लड़कियों को आगे आना चाहिए। 

विज्ञापन
Girl printed message on her wedding card against liquor cocktail party
शादी का कार्ड

शादी में शराब का विरोध करने पर मंगलवार को राड्स संस्था अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने मनीषा को 21 सौ रुपये और सम्मान पत्र भेंट किया। इस मौके पर राजेश सेमवाल, राजेश कुकरेती, गिरीश सकलानी, वाचस्पति ममगाईं, लक्ष्मीकांत ममगाईं और राधाकृष्ण आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed