फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश में स्वीडन के राजा और रानी के सामने एक बच्ची ने बोल दी ऐसी बात, सुनकर सन्न रह गए अधिकारी

Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Girl open swachh ganga reality in front of sweden royal Couple in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश पहुंचे स्वीडन के महामहिम राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ और रानी सिल्विया के सामने एक पर्यावरण प्रेमी बच्ची ने ऐसी बात कर दी कि वहां खड़े अधिकारी उसकी बाते सुनकर सन्न रह गए। वहीं वे इस बारे में शाही दंपति के सामने कुछ कह भी नहीं पाए।

Girl open swachh ganga reality in front of sweden royal Couple in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को जब महामहिम राजा कार्ल गुस्ताफ ने जब गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की जानकारी ली तो पर्यावरण प्रेमी रिद्धिमा पांडेय ने स्वच्छता की पोल खोलकर रख दी। रिद्धिमा पांडेय ने उन्हें स्पष्ट बताया कि गंगा के ये जो घाट चमक रहे हैं, वह सिर्फ आपके आगमन से चमके हैं।

Girl open swachh ganga reality in front of sweden royal Couple in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले गंगा घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों का रंगरोगन और सफाई करवाई गई है। वरना ये घाट गंदे पड़े रहते हैं। उन्होंने बताया कि गंगा का जल जैसा दिख रहा है वास्तव में वह मौलिक स्वरूप नहीं है। लाख कोशिशों के बावजूद आज भी सीवरेज का गंदगी गंगा में गिर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl open swachh ganga reality in front of sweden royal Couple in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जागरुकता के अभाव में लोग नमामि गंगे अभियान का अटूट हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। दूसरी ओर जिम्मेदार आश्रम और सरकारी मशीनरी भी गंगा स्वच्छता के प्रति गैर जिम्मेदार हैं। इस दौरान राजा कार्ल 16वें गुस्ताफ से मुलाकात करने वाले बच्चों में रिद्धिमा के अलावा, शुभ, पल्लवी और वंशिका शामिल थे।

विज्ञापन
Girl open swachh ganga reality in front of sweden royal Couple in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के अनुसार एंबेसी की ओर से रिद्धिमा को हिदायत दी गई थी कि पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता के मुद्दे पर सरकार की आलोचना से बचें। इसके बाद रिद्धिमा ने अपने पिता दिनेश चंद्र पांडेय से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि जो भी सच हो वह कहना। अति विशिष्ट मेहमानों के सामने पर्यावरण प्रेमी ने सरकारी तंत्र के प्रयासों की कलई खोल दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed