फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉर्बेट पार्क में बाघ देख रोमांचित हुए स्वीडन के शाही दंपती, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, तस्वीरें...

Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
Sweden Royal Couple Doing jungle safari in corbett park happy to see Animals
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भ्रमण पर पहुंचे स्वीडन के शाही दंपती ने शुक्रवार सुबह कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया जिप्सी से झिरना जोन में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों को देखने के साथ ही कॉर्बेट पार्क की खूबसूरती को करीब से निहारा।

Sweden Royal Couple Doing jungle safari in corbett park happy to see Animals
- फोटो : अमर उजाला

 इसके बाद वे झिरना जोन में होते हुए गुजर खत्ता में पहुंचे और वहां वन गुजरों के परिवारों से मिले। उनके जीवन यापन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनकी आत्मीयता और सहजता देखकर ग्रामीण भाव विभोर हो गए। उन्होंने वहां फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद वे वापस ढेला जोन स्थित रिजॉर्ट में लौट गईं।

Sweden Royal Couple Doing jungle safari in corbett park happy to see Animals
- फोटो : अमर उजाला

राजा कार्ल गुस्ताव  और रानी सिल्विया गुरुवार को वन मोटरमार्ग से कालागढ़ पहुंचे थे। कालागढ़ के वन विश्रामगृह में राजा-रानी के सम्मान के लिए चाय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालागढ़ में वन विश्रामगृह में राजा कार्ल गुस्ताव व रानी सिल्विया ने अहाते में खड़े बरगद के विशाल पेड़ के बारे में जानकारी चाही। जिसके बारे में कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि यह वृक्ष भारत का एक पवित्र वृक्ष है। इसकी आयु लगभग 300 वर्ष तक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sweden Royal Couple Doing jungle safari in corbett park happy to see Animals
- फोटो : अमर उजाला

इससे पहले वे कोटद्वार के पाखरो गेट से होते हुए रामनगर के लिए रवाना हुए थे। लैंसडौन वन प्रभाग और कार्बेट के जंगलों की प्राकृतिक छटा से अभिभूत नजर आए। लैंसडौन वन प्रभाग के पनियाली गेस्ट हाउस में प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शाही दंपती ने यहां स्वीडिश भोजन किया और कॉफी पी। गेस्टहाउस से बाहर आकर उन्होंने कार्बेट नेशनल पार्क के डायरेक्टर राहुल से कार्बेट के इतिहास और वहां की विशेषताओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Sweden Royal Couple Doing jungle safari in corbett park happy to see Animals
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद राजा-रानी कोटद्वार से पाखरो होते हुए कार्बेट पार्क के लिए रवाना हो गए थे इस दौरान जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल, सीडीओ हिमांशु खुराना, एसएसपी दिलीप कुंवर, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ पुनीत तोमर, लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ इंद्रेश उपाध्याय और एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा उपस्थित थे। वन अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार से पाखरो और कालागढ़ जाते समय कार्बेट के जंगलों के प्राकृतिक नजारों को देखकर शाही दंपती खुश नजर आए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed