फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की ने शादी के लिए मना किया तो पेपर कटर लेकर प्रेमी पहुंचा उसके घर, कमरे में ले गया और फिर...

Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
girl denied to marriage, boy killed her in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला
आज तड़के घर में घुस कर एक युवक ने युवती की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना से ऋषिकेश शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक अजय यादव पुत्र पीआर यादव निवासी बापू ग्राम सुमन विहार ने हत्या के लिए पेपर कटर और चाकू का प्रयोग किया है।

 
girl denied to marriage, boy killed her in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

युवक के वार से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋषिकेश में ही रहने वाले उक्त युवक ने अपने गले और हाथ की नस भी काट दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्स में भर्ती कराया है। वहीं युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

girl denied to marriage, boy killed her in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद से युवती की मां बेहोश है। बताया गया कि आज सुबह युवती के पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और मां मॉर्निंग वॉक पर गई थी। युवती घर पर अकेली थी और प्रथम तल पर एक किराएदार मौजूद था। तभी सुबह करीब 6:30 बजे युवक युवती के घर पहुंचा और युवती के साथ मारपीट करने लगा, यह देख किराएदार प्रथम तल से नीचे आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
girl denied to marriage, boy killed her in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला
किराएदार के नीचे पहुंचने तक आरोपी युवती को लेकर कमरे में लेकर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद कमरे से युवती के चीखने की आवाजें आने लगी और युवती ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।

 
विज्ञापन
girl denied to marriage, boy killed her in rishikesh
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत और सब इंस्पेक्टर सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवती कमरे में मृत पड़ी हुई है और युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed