फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: एम्स के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुए पथराव के मामले में छह छात्र निष्कासित

Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Police Lathi charge on Aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh
सड़क पर हंगामा करते एम्स के छात्र और स्थानीय लोग

आवास विकास कॉलोनी में एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। इस घटना के बाद संस्थान की फजीहत से प्रबंधन तिलमिला गया है। मंगलवार को एम्स प्रशासन ने आरोपी छात्रों पर कार्रवाई कर दी। एम्स ने छह छात्रों को रस्टीकेट कर दिया है। अग्रिम आदेशों तक उनके संस्थान में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।

Police Lathi charge on Aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh
सड़क पर हंगामा करते एम्स के छात्र और स्थानीय लोग

दोनों पक्षों की ओर से करीब 400 लोगों को भगाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। बताया जा रहा है कि बवाल करीब दो घंटे चला। घटना में करीब दर्जन भर लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया था। राजीव राणा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर करीब 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

Police Lathi charge on Aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh
सड़क पर हंगामा करते एम्स के छात्र और स्थानीय लोग

तहरीर में राजीव राणा ने बताया कि रविवार की देर रात एम्स के कुछ स्टूडेंट्स कार से आकर डेयरी के पास रुके थे। आरोप है कि इस दौरान मेडिकल स्टूडेंट शराब पीकर जोर-जोर से हंगामा करने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकना चाहा तो बहस हो गई। करीब आधा दर्जन स्टूडेंट स्थानीय लोगों को ललकारने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Lathi charge on Aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh
सड़क पर हंगामा करते एम्स के छात्र और स्थानीय लोग

मामला तूल पकड़ता देख स्थानीय कई युवक इकट्ठा हो गए, जिस पर छात्र मौके से चले गए। इसी का बदला लेने के लिए सोमवार रात करीब 8 बजे 100 से 150 की संख्या में एम्स स्टूडेंट बाइकों पर सवार होकर आ धमके। स्टूडेंट्सों ने दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर स्थानीय करीब 200 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से हुुए पथराव में करीब दर्जन भर दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।   

विज्ञापन
Police Lathi charge on Aiims students and Colony peoples after Stone throwing in rishikesh
पुलिस ने भांजी लाठियां,

बवाल की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। हमलावरों को भगाने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं। आखिरकार करीब 9 बजे मामला शांत हो पाया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें एक स्थानीय जबकि दो मेडिकल स्टूडेंट हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed