समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत अब पेंशन यहां से मिलेगी। बस एक क्लिक में यहां से लें पूरी जानकारी...
प्रदेश के दो जनपदों में एक फरवरी से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत पेंशन नेशनल पोर्टल से बांटी जाएगी। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर के पेंशनरों के खाते नेशनल पोर्टल से लिंक कर दिए हैं और शेष जिलों को भी जल्द से जल्द से पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
3 of 7
पेंशन
- फोटो : AmarUjala/ file photo
छात्रवृत्ति और पेंशन आवंटन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विभाग सवालों के निशाने पर रहा है। ऑनलाइन पेंशन और छात्रवृत्ति आवंटन में कई तरह की गड़बड़ियां पकड़ में आई।
हजारों की संख्या में पेंशनरों ने अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराए, जिसके कारण उनकी पेंशन अटक गई। ठीक यही स्थिति छात्रवृत्ति के मामले में सामने आई, लेकिन विभागीय मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश के बाद पेंशनरों को पेंशन जारी करने का निर्णय लिया गया।
पेंशन आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नेशनल पोर्टल से जोड़ने की कवायद शुरू हुई । एनआईसी के सहयोग से ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के पेंशनरों को नेशनल पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अगले महीने से उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन मिलेगी।