चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे।
Chardham Yatra 2024: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, जय गंगे...हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजा धाम
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:10 PM IST
सार
Gangotri Dham Kapat Closed: शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आज शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहीं कल रविवार को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन