{"_id":"6668456010275d0d9705bfbd","slug":"chardham-yatra-2024-four-pilgrims-died-in-kedarnath-and-badrinath-dham-109-died-so-far-2024-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: केदारनाथ और बदरीनाथ में चार तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 109 की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: केदारनाथ और बदरीनाथ में चार तीर्थयात्रियों की मौत, अब तक 109 की जा चुकी जान
Tue, 11 Jun 2024 06:11 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:11 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी चार यात्रियों की जान चली गई।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में दो और बदरीनाथ में भी दो यात्रियों की जान गई है। चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 109 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 54 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 25, गंगोत्री में आठ और यमुनोत्री धाम में 22 यात्रियों की मौत हुई है। हालांकि यमुनोत्री धाम में दो और यात्रियों की मौत की खबर है, लेकिन रिपोर्ट में उनकी पुष्टि नहीं है।