फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी बर्फबारी के बाद अब पाला बना परेशानी, तस्वीरों में देखिए पहाड़ों की रानी मसूरी का हाल...

Fri, 10 Jan 2020 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Frost Create Problems For Tourists after Snowfall in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी से हो रही मुसीबतें फिलहाल कम होने लगी हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में लगातार चलाए गए अभियान के बाद मसूरी पेट्रोल पंप से लेकर गांधी चौक पर जमा बर्फ को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है, लेकिन मसूरी पेट्रोल पंप से पिक्चर पैलेस चौक तक सड़क पर जमा बर्फ  के ऊपर पाला पड़ने की वजह से यातायात व्यवस्था शुक्रवार देर शाम तक सुचारु नहीं हो पाई थी। 

Frost Create Problems For Tourists after Snowfall in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

स्थिति सामान्य होने के साथ ही पुलिस ने छोटी गाड़ियां और दोपहिया वाहन को निकाला। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने बसों व अन्य चार पहिया वाहनों को दो किलोमीटर पहले ही पेट्रोल पंप के पास ही रोक दिया। जिस वजह से सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों को पैदल चलकर मसूरी आना पड़ा। 

Frost Create Problems For Tourists after Snowfall in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

रोडवेज की बसों की आवाजाही बंद होने की वजह से देहरादून जाने वाले यात्रियों को बसें पकड़ने के लिए काफी नीचे जाना पड़ा। जहां बसों के लिए काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। मसूरी सीओ एएस रावत ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण कुछ परेशानियां हुई हैं लेकिन पुलिस और नगर पालिका की मदद से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Frost Create Problems For Tourists after Snowfall in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

जेसीबी से लोक निर्माण विभाग व पालिका के कर्मचारियों ने सड़कों पर जमी बर्फ  को हटाकर सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मसूरी पेट्रोल पंप से पिक्चर पैलेस चौक पर सड़क पर जमे पाले के कारण वाहनों को संचालित करना मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
Frost Create Problems For Tourists after Snowfall in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

फिर भी पुलिसकर्मी वाहनों को वहां से निकालकर उनके गंतव्य तक भेज रहे हैं। भारी बर्फबारी के कारण मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अभी शुरू नहीं की गई है। जेसीबी की मदद से सड़क को यातायात के लायक बनाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed