फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीन सीमा को जोड़ने वाले नीती-माणा हाईवे से बर्फ हटाने में जुटे सेना और आईटीबीपी के जवान, तस्वीरें...

Fri, 10 Jan 2020 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर  Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Army And ITBP Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway See Photos
बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

तीन दिनों तक हुई बारिश व बर्फबारी ने आम लोगों के साथ ही सेना की दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाले नीती और माणा हाईवे पूरी तरह बर्फ से ढके हुए हैं। मलारी और औली में आईटीबीपी के जवान स्वयं बर्फ हटाने में लगे हैं। 

Army And ITBP Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway See Photos
बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ-नीती हाईवे पर भापकुंड से आगे बर्फ से ढका हुआ है। यहां सेना और आईटीबीपी के जवानों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। माणा गांव में स्थित आईटीबीपी के जवान भी निचले क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। 

Army And ITBP Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway See Photos
बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ के सुनील गांव स्थित आईटीबीपी के कैंपस के आसपास अभी भी एक फीट बर्फ जमी है। यहां जवान स्वयं ही बर्फ हटाने में जुटे हैं। शुक्रवार को चटख धूप खिलने पर सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग ने मुख्य मार्गों से जेसीबी से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army And ITBP Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway See Photos
बर्फ हटाते जवान - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को चटख धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत रही, वहीं बंद सड़कों को खोलने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिले की कुल 15 सड़कें अभी बंद हैं और 153 गांव बर्फबारी से प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
Army And ITBP Soldiers Remove Heavy Snow from Niti and mana Highway See Photos
बर्फ - फोटो : अमर उजाला

जोशीमठ-औली, जोशीमठ-परसारी, गोपेश्वर-पोखरी, लोहजंग-वाण, कुनारबैंड-घेस, घाट-धूनी, तपोवन-करछौं, ढाक-करछौं-रेगड़ी, घाट-सुतोल-कनोल, पोखरी-रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी, सोनाली-दशोलीखाल-भटियाणा, निजमुला-पाणा ईराणी, जोशीमठ-मलारी, गोपेश्वर-चोपता सड़कें बंद पड़ी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed