फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ ट्रैक पर कोहरे और बर्फ में भटके चार दोस्त, भूखे रहकर गुजारे चार दिन, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचे नौ युवक...

Fri, 17 Jul 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Four friends wandering in fog and snow on Kedarkantha trek, spend four days starving, Nine Youth Helped them
- फोटो : अमर उजाला

चार दिन और तीन राते। भूख प्यार से बेहाल चार दोस्त। केदारनाथ-वासुकीताल-त्रियुगीनारायण ट्रेक निकले और फिर रास्ता भटके चार दोस्तों ने सकुशल लौटने के बाद अपना हाल बताया। दो बिस्कुट के पैकेट लेकर चारों दोस्त वासुकीताल के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर को वासुकीताल पहुंचते ही घने कोहरे में भटक गए। बर्फ और घने कोहरे के साथ ही भूख प्यास से बेहाल चारों को जब समझ आया कि अब उनके लिए बाहर निकलना मुश्किल है, तो चारों ने एक दूसरे को संयम और हौसला रखने को कहा। इस बीच तोषी और त्रियुगीनारायण के नौ युवा रास्ता भटके चारों दोस्तों की उम्मीद बनें।

Trending Videos
Four friends wandering in fog and snow on Kedarkantha trek, spend four days starving, Nine Youth Helped them
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ-वासुकीताल-त्रियुगीनारायण ट्रेक पर रास्ता भटक गए चार दोस्त के लिए वो चार दिन और तीन रातें कभी न भूलने वाली हैं। बतौर ट्रेकर जितेंद्र सिंह भंडारी उर्फ हर्षों और जगदीश बिष्ट ने ट्रेकिंग के दौरान भटकते हुए हम बस यही सोच रहे थे कि हम सकुशल बस्ती तक पहुंच जाए। अब हमारे पास भोजन-पानी कुछ नहीं था। चार दिन और तीन राते भूख-प्यास सहते हुए मजबूत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहे।  जितेंद्र ने बताया कि केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के वह वासुकीताल से होते हुए रात तक त्रियुगीनारायण पहुंच जाते, लेकिन केदारनाथ से चार किमी ऊपर जाते ही चार से पांच फीट तक बर्फ मौजूद थी। 

Four friends wandering in fog and snow on Kedarkantha trek, spend four days starving, Nine Youth Helped them
- फोटो : अमर उजाला

जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए कोहरा हमारी राह में रोड़े डालता रहा। दोपहर बाद वासुकीताल पहुंचे तो चारों तरफ घना कोहरा था। बताया कि दो मीटर की दूरी पर कुछ नहीं दिख रहा था। ऐसे में आगे बढ़ने का सवाल ही नहीं था। घने कोहरे के चलते हम चारों एक-दूसरे बातें करते रहे। भूख और प्यास से भी हालत खराब हो रही थी। बैग में दो बिस्कुट के पैकेट और दो पानी की बोतल थी, जो पलभर में खत्म हो गई। थोड़ी राहत मिली, लेकिन, अब हमारे पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं था। बतौर जगदीश मौसम सुधरने का इंतजार करते हुए रात घिर आई। ताल से वापस होते ही हम रास्ता भटक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four friends wandering in fog and snow on Kedarkantha trek, spend four days starving, Nine Youth Helped them
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में वहां बड़े से पत्थर की ओट में लाइटर की लाइट में बातें करते हुए रात गुजारी। अगले सुबह वासुकीताल से त्रियुगीनारायण के लिए निकलने वाली नदी को आधार बनाकर आगे बढ़ते रहे।  बर्फ और कोहरे के बीच हम कहां जा रहे थे, कुछ पता नहीं चल रहा था। बस, कदम आगे बढ़ रहे थे। जैसे-जैसे दिन गुजरता भूख-प्यास से हालत खराब होती रहती।  प्यास लगने पर वीरान क्षेत्र में खाई में उतरकर पानी पी रहे थे। हमारे पास जो स्मार्ट फोन थे, वे स्विच ऑफ हो गए थे। जबकि छोटे वाले मोबाइल पर सिग्नल नहीं मिल रहे थे, जिस कारण किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा था। जंगली जानवरों का भी डर था।  

विज्ञापन
Four friends wandering in fog and snow on Kedarkantha trek, spend four days starving, Nine Youth Helped them
- फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को तोषी गांव पहुंचते ही सबसे पहले परिजनों से बातचीत कर उन्हें अपनी कुशलक्षेम बताई तो वे भी फोन पर ही फफक-फफक कर रोने लगे। सोनप्रयाग के थानाध्यक्ष होशियार पंखोली के एक फोन पर तोषी गांव के नौ युवाओं ने तीन दिन तक तोषी से वासुकीताल तक लगभग 20 किमी ट्रेकिंग रूट का चप्पा-चप्पा छानते हुए चारों पर्यटकों को सकुशल खोजा और गांव पहुंचाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed