{"_id":"6ac67e1d9a17fc70f2070335","slug":"dehradun-phone-stolen-on-september-12-now-accused-has-asked-victim-sister-for-password-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: 12 सितंबर को किया फोन चोरी, अब आरोपी ने पीड़ित की बहन से सोशल मीडिया पर मांगा पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: 12 सितंबर को किया फोन चोरी, अब आरोपी ने पीड़ित की बहन से सोशल मीडिया पर मांगा पासवर्ड
Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:49 PM IST
सार
पीड़ित की बहन कौशिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपी की पहचान कर फोन बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : Adobe Stock Image
विस्तार
क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को हुई फोन चोरी के मामले में नया मोड़ आया है। चोरी के बाद संदिग्ध ने पीड़ित की बहन को मैसेज कर पासवर्ड पूछने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध कमरे में दाखिल होते दिखे हैं। पीड़ित सक्षम नेगी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
परिवार ने संदिग्ध की तस्वीर और संभावित लोकेशन पुलिस को दी थी। पीड़ित की बहन कौशिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपी की पहचान कर फोन बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन
UK Big News: मतदाता बनाने का अभियान शुरू, सीएम धामी की बड़ी घोषणा, अबू धाबी में युवक लापता, बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि तहरीर का संज्ञान लिया गया है। सर्विलांस टीम जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस फोन की लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।