फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: शोरूम का सेल्समैन निकला कोरोना पॉजिटिव तो बाजार में लगा 'लॉकडाउन', तस्वीरें...

Fri, 17 Jul 2020 05:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Dehradun paltan Market Lockdown and Sanitization Photos
देहरादून पलटन बाजार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के पलटन बाजार में एक शोरूम के सेल्समैन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद व्यापारियों में भी अब संक्रमण का खतरा सता रहा है। इसके चलते आज पलटन बाजार के आधे हिस्से में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया। नगर निगम ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर पूरे बाजार को सैनिटाइज कराया। 

Coronavirus in uttarakhand: Dehradun paltan Market Lockdown and Sanitization Photos
- फोटो : अमर उजाला

बाजार बंद होने से स्थानीय लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के बाद आज क्षेत्र में सभी तरह की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रखी गई। 

Coronavirus in uttarakhand: Dehradun paltan Market Lockdown and Sanitization Photos
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की अवधि में पुलिस ने सभी मार्गों पर बैरिकेड लगा दिए। जिससे बाजार में कोई न जा सके। इसके बाद बाजार में दोनों तरफ की दुकानों को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, कार्यालय, बैंक आदि पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Dehradun paltan Market Lockdown and Sanitization Photos
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि दैनिक आवश्यकता की सामग्री राशन, सब्जी, फल इत्यादि की सुविधाएं जारी रहीं। वहीं, जिला प्रशासन ने परिवार के एक सदस्य को आवश्यकता का सामान खरीदने के लिए घर के समीप स्थापित सरकारी मोबाइल दुकान तक जाने की अनुमति दी।

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Dehradun paltan Market Lockdown and Sanitization Photos
- फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन की अपील है कि इस क्षेत्र में यदि किसी भी व्यक्ति को सर्दी जुखाम तथा बुखार के लक्षण महसूस होते हैं तो वह तुरंत 0135 2729250, 2626066 व 272 6066 और मोबाइल नंबर 75348260 पर संपर्क कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed