मंच पर जब विदेशी सिंगरों ने महामृत्युंजय मंत्र की प्रस्त़ुति दी तो हर कोई देखता रह गया। आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों ने महामृत्युंजय मंत्र सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विद्या भारती उत्तराखंड एवं टीम पृथ्वी के सहयोग से यूरोपियन देश एस्तोनिया से आए बांबिलॉज म्यूजिक बैंड ने लाइव कंसर्ट से शमा बांध दिया।
2 of 5
लाइव कंसर्ट में प्रस्तुति देते विदेशी बैंड के सिंगर
विदेशी बैंड की प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं झूमने के लिए मजबूर हो गए। सोमवार को स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने ताऊ का लाडला गीत, किसान की व्यथा पर आधारित गीत और आजादी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।
3 of 5
लाइव कंसर्ट में प्रस्तुति देते विदेशी बैंड के सिंगर
देशी कलाकारों के साथ विदेशी कलाकारों ने महामृत्युंजय मंत्र प्रस्तुत किया तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस बीच विदेशी कलाकारों ने विद्यालय के शैक्षिक क्रियाकलापों, साज-सज्जा और खेलकूद की गतिविधियों को भी जाना।
4 of 5
लाइव कंसर्ट में प्रस्तुति देते विदेशी बैंड के सिंगर
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से धर्म संस्कृति एवं ज्ञान विज्ञान विषय पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा सामने निकलकर आती है।
5 of 5
लाइव कंसर्ट में प्रस्तुति देते विदेशी बैंड के सिंगर
इस दौरान विदेशी म्यूजिक बैंड के सदस्य किल बाबा, अरनव, कैडी, क्रिस्टेन, हैन, टैनल, सिल्वर, रॉबर्ट मैथिस को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक मनमोहन शर्मा, प्रवीण गर्ग, उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, सुनीत सिंह, अभिषेक, सुमित, अंकित मौजूद रहे।