फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी: आपदा में घायल लोगों ने सुनाई आपबीती, बताई उस 'मनहूस सुबह' की खौफनाक दास्तां

Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Flood Disaster in uttarkashi injured people told aap beeti of that horrible Night

आपदा में घायल हुए लोगों ने उस मनहूस सुबह की आपबीती सुनाइ तो हर कोई सिहर उठा। ‘हम कई जीप वाले सेब की खेप लेने के लिए लाकुड़ी टिकोची गए थे। सभी लोग जीपों में ही आराम कर रहे थे। रविवार सुबह अचानक विशालकाय पत्थर के साथ बहुत सारा मलबा आया और सब कुछ तहस-नहस कर दिया।’

Flood Disaster in uttarkashi injured people told aap beeti of that horrible Night
आपदा में घायल - फोटो : अमर उजाला

लोहारी लोकंडी (चकराता) निवासी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनके साथी लोग 27 जीप और सूमो आदि वाहनों के संग टिकोची स्थान पर थे। रविवार को वहां से टिकोची ग्रोवर यूनियन से सेब लेकर उनकी सप्लाई विभिन्न स्थानों पर करनी थी। 

Flood Disaster in uttarkashi injured people told aap beeti of that horrible Night
आपदा में घायल - फोटो : अमर उजाला

चौहान ने बताया कि वह जालम सिंह के साथ पिकअप वाहन में था। तभी मलबे के साथ एक विशालकाय पत्थर आया। पत्थर से उनकी पिकअप पिचक गई और वे दोनों उसी के अंदर फंस गए। उनके सामने ही मलबे के साथ करीब पांच-छह जीप बह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood Disaster in uttarkashi injured people told aap beeti of that horrible Night
आपदा में घायल - फोटो : अमर उजाला

इन जीपों में प्रत्येक में पांच से छह आदमी बैठे थे। हम दोनों ने जैक से किसी तरह जीप के हिस्सों को तोड़ा और बाहर निकले। करीब नौ किलोमीटर पैदल चलकर आराकोट पहुंचे। जहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Flood Disaster in uttarkashi injured people told aap beeti of that horrible Night
आपदा में घायल - फोटो : अमर उजाला

आराकोट निवासी सोहन लाल ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे धमाके के साथ बादल फटा और हिमाचल से आ रही पब्बर नदी में पानी बढ़कर गांव में घुस गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने दूर भागकर किसी तरह जान बचाई। शनिवार को उन्हें हेलीकॉप्टर से दून अस्पताल पहुंचाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed