अगर आपको भी लाखों रुपए की यह सुविधा फ्री में चाहिए तो बस ये एक काम करें। आगे जानिए...
डिजिटल ट्रांजक्शन को प्रमोट करने के लिए एसबीआई आपको ये शानदार ऑफर दे रहा है। इसमें आपको पांच लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा कवर बिल्कुल फ्री में मिलेगा। बस आपको ये एक काम करना होगा।
इसके लिए आपको एसबीआई की योनो एप डाउनलोड करनी होगी। यह सुविधा केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगी जो योनो एप के जरिए एकाउंट खुलवाएंगे। इसमें आपको डबल फायदा होगा। इस एप के जरिए आप जीरो बैलेंस पर एकाउंट खुलवा सकते हैं।
एसबीआई के चीफ मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि, यह सुविधा बैंक पहले से दे रहा है। लेकिन अभी तक यह सुविधा केवल उन कस्टमर को मिलती थी जो अपना एकाउंट बैंक में 500 या 1000 रुपए से एकाउंट खुलवाते थे। लेकिन अब यह सुविधा बैंक नए बैंक खाताधारियों को दे रहा है।
बताया कि, इस एप के जरिए आप पैन और आधार कार्ड देकर खाता खुलवा सकते हैं। इससे आपको लाइन में लगने से झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी और फायदा भी ज्यादा होगा। बैंक खाताधारी की उम्र कम से कम 18 वर्ष हो और वह भारतीय नागरिक ही हो।