यहां तत्काल टिकट बुकिंग के लिए मारामारी मची थी। लोगों ने ऐसा तरीका निकाला कि रेलवे के अधिकारियों ने उसे यहां नियम बना दिया। आगे जानिए...
ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए अब घंटों पहले लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। दून स्टेशन पर लोगों ने खुद ही लिस्ट में नाम लिखने की व्यवस्था को शुरू किया है। देहरादून पहला स्टेशन होगा, जहां पर तत्काल टिकट के लिए एक दिन पहले लिस्ट में नाम लिखना पड़ता है। रेलवे भी इसी व्यवस्था पर चल रहा है। लिस्ट में दर्ज नाम के अनुसार ही काउंटर नंबर के साथ तत्काल टिकट के फार्म मिलते हैं।
गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से सीट के लिए खूब मारामारी रहती है। तत्काल टिकट भी आसानी से नहीं मिल पाता है। क्योंकि तत्काल में कुछ ही सीटें आरक्षित होने से यात्रियों को कई घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। लाइन में लगने की समस्या का लोगों ने खुद ही इसका तोड़ निकाला है। दून स्टेशन में आरक्षण टिकट भवन के गेट पर एक दिन पहले ही लिस्ट लग जाती है।
जिसमें एससी व स्लीपर श्रेणी हिसाब से महिला व पुरूष के लिए नाम दर्ज करने का अलग-अलग कालम है। सुबह सवा नौ बजे रेलवे की ओर से तत्काल टिकट के फार्म दिए जाते हैं। इसमें लिस्ट में दर्ज नामों के आधार पर फार्म उपलब्ध होते हैं।
तत्काल टिकट लेने से एक दिन पहले लोग लिस्ट में नाम लिखकर चले जाते हैं और अगले दिन नौ बजे पहुंचकर लिस्ट के अनुसार नंबर लगता है। लिस्ट को कोई फाड़ न दें। इसके लिए यात्री ही बीच में निगरानी भी करते हैं। रेलवे तत्काल टिकट के लिए लिस्ट की व्यवस्था पर चल रहा है। लेकिन लिस्ट गायब होने या फाड़ने की गारंटी रेलवे की है।