फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 5 लाख के पार, दर्शन को सुबह तीन बजे से लग रही लाइन

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Five Lakh pilgrims visit badrinath dham in one month during char dham yatra 2019

इस साल बदरीनाथ धाम की रिकार्ड तीर्थयात्रा से व्यवसायियों से लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी उत्साहित है। एक माह में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। अभी तक पांच लाख 15 हजार 588 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। सुबह तीन बजे से ही बदरीनाथ के दर्शनों को तीर्थयात्रियों की लाइन लग रही है। 

Five Lakh pilgrims visit badrinath dham in one month during char dham yatra 2019

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा नौ मई से शुरू हुई थी। शुरुआत में तीर्थयात्रियों की संख्या कम ही रही, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ने लगी। प्रतिदिन बदरीनाथ में 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री भगवान के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। 

Five Lakh pilgrims visit badrinath dham in one month during char dham yatra 2019

आंध्र प्रदेश के टी रामाराव और वेकट रमन का कहना है कि बदरीनाथ तक पहुंचने के लिए कई जगहों पर सड़क की स्थिति बेहद खराब है। ऊपर से चट्टान और नीचे से अलकनंदा बह रही है, लेकिन धाम में पहुंचते ही यात्रा पथ की दुश्वारियां भूलकर आस्था भारी पड़ गई। बदरीनाथ के दर्शन कर अपने परिवार की कुशलता की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five Lakh pilgrims visit badrinath dham in one month during char dham yatra 2019

दिल्ली के देव नाथन, राजन अन्ना का कहना है कि वे पहली बार बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे हैं। अपने परिवार के साथ बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर पहुंच गुजरात के पारो बेन, सरला बेन और माणिक बेन का कहना है कि धाम में पहुंचकर मन को शांति मिली है। 

विज्ञापन
Five Lakh pilgrims visit badrinath dham in one month during char dham yatra 2019

इधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कहना है कि बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार से असुविधा नहीं होने दी जा रही है। बदरीनाथ में तैनात मंदिर समिति के कर्मचारियों द्वारा तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद दी जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed