बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को पेट्रोल व एटीएम की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यात्रियों को इन दोनों सुविधाओं से निराशा ही हाथ लग रही है। हालांकि अब प्रशासन स्थिति बेहतर होने की बात कह रहा है। चमोली जनपद में 69 एटीएम हैं। जिनकी क्षमता प्रतिदिन पांच करोड़ की है। बावजूद इसके अक्सर यात्रियों को यहां कैश उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जनपद के यात्रा रूट पर संचालित हो रहे अधिकांश एटीएम अक्सर खाली रहते हैं। यहां यात्रियों को कैश उपलब्ध नहीं हो पाता है। पिछले दो दिनों में गोपेश्चर शहर के किसी भी एटीएम से धनराशि उपलब्ध नहीं थी जिससे की यात्री खासे परेशान रहे।
2 of 7
बदरीनाथ में पेट्रोल पंप पर इंतजार में खड़े तीर्थयात्री
- फोटो : अमर उजाला
लगभग यही स्थिति पेट्रोल पंपों की भी है। जनपद में 12 पेट्रोल पंप हैं। जिनकी 2 लाख 15 हजार लीटर पेट्रोल व 3 लाख 37 हजार लीटर डीजल की क्षमता है। बावजूद इसके यात्रा रूट पर पेट्रोल डीजल की किल्लत बनी हुई है। जोशीमठ में पिछले दो दिनों से यात्रियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिल पा रहा है।
3 of 7
पेट्राेल न मिलने से बिना पार्किंग के ही खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
जिससे कि यात्रियों के कई वाहन पेट्रोल पंपों पर ही पार्क हैं। हालांकि अब प्रशासन इन सब व्यवस्थाओं के दुरस्त होने की बात कह रहा है। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को एटीएम में कैश व पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कोई समस्या नहीं होगी, इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।
4 of 7
बदरीनाथ के रास्ते में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
चमोली के प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी डीपी जोशी का कहना है कि जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की है। संचालकों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन दो-दो टेंकर डीजल व पेट्रोल के मंगाए जाएं। जिससे यात्रियों को कोई समस्या न हो। सभी एटीएम मशीन में पर्याप्त धनराशि डाल दी गई है। सभी मशीनों में कैश उपलब्ध है। पिछले एक दिन अवकाश होने से किल्लत हुई थी। अब कोई समस्या नहीं है। लेकिन इसके बाद भी तीर्थयात्रियों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है।
5 of 7
बदरीनाथ के रास्ते में लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दिनो दिन बढ़़ रही तीर्थ यात्रियों की संख्या अब जाम का कारण बनने लगी है। संकरे मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों के चलने से अक्सर जाम लग रहा है। जिससे यात्री घंटों जाम में फंस रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि जाम न लगे इसके लिए पर्याप्त कर्मी मार्ग पर तैनात किए गए हैं। लेकिन हाइवे संकरा होने से अक्सर जाम लग जा रहा है।