फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर-अक्तूबर के योग: 15 दिन में होंगे 16 श्राद्ध, नौ दिन चलेंगे नवरात्र, पढ़ें दिवाली-भाई दूज पर क्या है खास

Mon, 05 Sep 2022 07:13 PM IST
अलका त्यागी कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
Festival Season 2022: 16 Shradh will be done in 15 days, know what about Navratri Diwali and Bhai Dooj
- फोटो : अमर उजाला

तिथियां भी अब वर्षभर छलने लगी हैं। हर बड़े त्योहार पर ज्योतिषीय मतभेद उभर रहे हैं। पंचांगों में भी कोई साम्य नजर नहीं आता। हाल में रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के तिथि मतभेद सामने आए थे। वर्ष के सबसे बड़े पंचदिनी पर्व दीपावली पर भी ऐसा ही नजर आएगा।



इसी महीने 10 सितंबर से प्रारंभ होने वाला श्राद्ध पक्ष चलेगा तो सोलह दिन, किंतु पूर्णिमा से अमावस्या तक आने वाले सोलह श्राद्ध, पंद्रह दिनों में संपन्न हो जाएंगे। अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के ज्योतिष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि इस बार पहला श्राद्ध 10 सितंबर को होगा। इसे पूर्णिमा का श्राद्ध कहा जाएगा।

महाकाली की रथ यात्रा: सीएम ने वीडियो कॉल से किए देवी के दर्शन, खड़ी चढ़ाई पर भक्तों ने ऐसे की परिक्रमा

पूर्णिमा तिथि में मृत्यु को प्राप्त हुए पितर इस दिन अपने-अपने परिवार में अपना हिस्सा लेने आएंगे। इसी दिन प्रतिपदा का भी श्राद्ध होगा। 11 सितंबर को द्वितीया का, 12 को तृतीया का, 13 को चतुर्थी का, 14 को पंचमी का, 15 को छठा, 16 को सप्तमी का, अष्टमी का श्राद्ध 18 सितंबर को होगा।

Festival Season 2022: 16 Shradh will be done in 15 days, know what about Navratri Diwali and Bhai Dooj
पितृ पक्ष पर श्राद्ध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

नवमी का 19 को होगा, दशमी का 20 को, एकादशी का 21 को, संन्यासियों का द्वादशी को 22 को, 23 को त्रयोदशी का व 24 को चतुदर्शी का और विष से मरने वालों को श्राद्ध होगा। 25 को सभी का श्राद्ध किया जा सकता है।

Festival Season 2022: 16 Shradh will be done in 15 days, know what about Navratri Diwali and Bhai Dooj
पितृ पक्ष पर श्राद्ध करते लोग - फोटो : अमर उजाला

गंगा सभा पंचांग विद्वत परिषद के आचार्य पंडित अमित शास्त्री के अनुसार श्राद्ध पक्ष में सत्रह सितंबर सूर्य संक्रांति के दिन कोई श्राद्ध नहीं है। यही कारण है कि सोलह दिनों के श्राद्ध पंद्रह दिनों में संपन्न हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival Season 2022: 16 Shradh will be done in 15 days, know what about Navratri Diwali and Bhai Dooj
नवरात्रि के लिए सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस बार नवरात्र पर्व पूरे नौ दिनों का ही रहेगा। अश्विन शुक्ल पक्ष में नवरात्र 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक पूरे नौ दिन चलेंगे। दीपावली का पांच दिनी महापर्व 23 अक्तूबर को धनतेरस से प्रारंभ हो जाएगा। इसी दिन हनुमान जयंती और धनवंतरि जयंती भी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
Festival Season 2022: 16 Shradh will be done in 15 days, know what about Navratri Diwali and Bhai Dooj
दिवाली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जबकि नरक चतुर्दशी छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ 24 अक्तूबर को पड़ेगी। 25 अक्तूबर को स्नान अमावस्या के दिन सायंकाल 4.26 बजे से 5.34 बजे तक सूर्यग्रहण पड़ रहा है। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों के तटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और भैया दूज एक साथ मनाए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed