फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahakali Rath Yatra in CM Dhami took blessings of Goddess by video call

महाकाली की रथ यात्रा: सीएम ने वीडियो कॉल से किए देवी के दर्शन, खड़ी चढ़ाई पर भक्तों ने ऐसे की परिक्रमा

Mon, 05 Sep 2022 04:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वीडियो कॉल के जरिये मां झूमा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद लो सात हजार फीट की चढ़ाई पार करता हुआ मां भगवती का पहला डोला पाटन पाटनी से झूमाधुरी मंदिर पहुंचा।

विज्ञापन
Mahakali Rath Yatra in CM Dhami took blessings of Goddess by video call
झूमाधुरी मेले में पाटन पाटनी से आए मां भगवती के डोले में भक्तों को आशीर्वाद देते देवडांगर। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

मां झूमाधुरी नंदाष्टमी मेले में पाटन पाटनी और रायकोट महर गांवों से मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्राएं निकालीं गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालु नहीं हटे। हालांकि बारिश से मेले की रौनक पर जरूर असर पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। पाटन पाटनी और राइकोट महर गांवों के मंदिरों में रविवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वीडियो कॉल के जरिये मां झूमा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी शेखरानंद पाटनी ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री ने मंदिर झूमा देवी में लाइव दर्शन कर क्षेत्र की जनता के साथ साथ प्रदेश के विकास के लिए मां से मंगल कामना की।
विज्ञापन


दोपहर बाद लोगों का रुख झूमाधुरी मंदिर की ओर होने लगा। सात हजार फीट की चढ़ाई पार करता हुआ मां भगवती का पहला डोला पाटन पाटनी से झूमाधुरी मंदिर पहुंचा। खाल तोक में पूजा-अर्चना के बाद सीधी खड़ी चढ़ाई में श्रद्धालुओं ने रस्सों के सहारे डोला रथ यात्रा को मंदिर की परिक्रमा कराई। चढ़ाई पार करते हुए राईकोट महर गांव से भी मां भगवती और महाकाली की रथ यात्रा झूमाधुरी मंदिर पहुंची। देवडांगरों ने भक्तों को चंवर झुलाकर आशीर्वाद दिया। दोनों रथों के पीछे महिलाएं मंगलगान गाते हुए चल रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में रातभर हुए भजन-कीर्तन

मंदिर परिसर में रथों की परिक्रमा के बाद पूरा मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सचिन जोशी ने प्याऊ लगाया। तीन दिनी झूमाधुरी मेले के समापन पर रथ यात्राओं के विसर्जन के बाद प्रसाद बांटा गया। वहां मेला समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी, प्रकाश बोहरा, बाबा आदित्यदास, सुभाष विश्वकर्मा, शशांक पांडेय, कमल कुलेठा, हेम पाटनी, गंगा सिंह पाटनी आदि थे।

पाटन पाटनी और राइकोट महर गांव में सोमवार रात जागरण हुआ। लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीष दिया। मां झूमादेवी मंदिर में महिलाओं ने जागरण किया। मान्यता है कि झूमाधुरी मंदिर में सच्चे मन से मां की आराधना करने वाली निसंतान महिलाओं की गोद भर जाती है। इसलिए महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर पूजा-अर्चना की।

ये भी पढ़ें...Himalaya Crisis Series: साल दर साल डरा रही हिमालय में आने वाली अप्रत्याशित आपदाएं, दे रहीं गहरे जख्म

झालीमाली मेले में उमड़े श्रद्धालु
चंपावत। फूंगर के झालीमाली मंदिर में लगे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। घटोत्कच महोत्सव समिति की ओर से रविवार को आयोजित झालीमाली मेले में पूजा-अर्चना हुई। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत और झोड़ा गायन किया। मध्य हिमालय क्षेत्र में झालीमाली देवी को हिमालय की देवी का रूप माना जाता है। पंडित हरीश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। मुख्य यजमान त्रिलोक बोहरा, मनमोहन बोहरा, शंकर बोहरा रहे। आयोजन में घटोत्कच मेला समिति के उपाध्यक्ष शंकर बोहरा, राकेश बोहरा, बलवंत धामी, गिरीश महर, इंदुवर जोशी, नीरज जोशी, गणेश महर, मदन सामंत आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed