Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son kills father over money for drugs stabs him during family dispute in rajpur dehradun crime news

देहरादून: नशे में अंधा हुआ बेटा, रुपये नहीं मिले तो पिता को चाकू से गोदा, भांजे के पीछे भी दरांती लेकर दौड़ा

Mon, 09 Nov 2026 10:35 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 09 Nov 2026 10:35 PM IST
सार

नशे की लत में एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा तक भुला दी। पहले भांजे से रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ और फिर गुस्से में उसने बीच-बचाव करने पहुंचे अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Son kills father over money for drugs stabs him during family dispute in rajpur dehradun crime news
पुलिस घटना स्थल पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नशे की लत ने एक बेटे को इस कदर अंधा कर दिया कि रुपये नहीं मिलने पर उसने अपने ही पिता की जान ले ली। राजपुर थाना क्षेत्र के चलांग कुल्हन में सोमवार शाम नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। पहले आरोपी ने अपने भांजे से रुपये मांगे। इन्कार करने पर वह दरांती लेकर उसे मारने दौड़ा। भांजे ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई।

विज्ञापन


इसके बाद बीच बचाव करने पहुंचे पिता को ही आरोपी ने चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7:15 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चलांग कुल्हन निवासी मदन राणा (62) को उनके बेटे नितिन राणा (35) ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर राजपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चाकू से पिता पर वार कर दिए


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नितिन नशे का आदी है। सोमवार शाम वह घर में पड़ोस में रहने वाले अपने भांजे ऋषभ रावत से नशे के लिए रुपये मांग रहा था। ऋषभ ने रुपये देने से इन्कार किया तो नितिन ने दरांती उठाकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से घबराकर ऋषभ वहां से भागने लगा। इसी दौरान मदन राणा बेटे को रोकने और समझाने के लिए बीच में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चमोली: अलकनंदा के तेज बहाव में बहा अग्निवीर, आईटीबीपी जवानों ने निकाला, गंभीर हालत देख एयरलिफ्ट किया गया
 

बताया जा रहा है कि पिता ने नितिन को इस हरकत के लिए डांटा तो वह आपा खो बैठा। गुस्से में उसने चाकू से पिता पर वार कर दिया। हमले में मदन राणा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन को मौके से हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नशे की लत और रुपये को लेकर शुरू हुए विवाद में पिता की हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed