पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र के मयालगांव में दो मासूम बच्चों को उनके पिता ने चूहे मारने की दवा पिला दी। दर्दनाक हादसे का पता चलते ही मां दोनों बच्चों को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल पहुंची।
2 of 8
Children poisoned
- फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
यहां दोनों बच्चों को भर्ती कराया गया जहां एक बच्चे की तबियत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बच्चों की मां कुसुम ने बताया कि उसका पति प्रवीण पंत निवासी स्योलीगांव गुरालस्यूं पट्टी (चौबट्टाखाल तहसील) शराब पीकर उससे और बच्चों से रोज-रोज मारपीट करता था।
3 of 8
Children poisoned
- फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
इससे तंग आकर वह अपने दोनों बच्चों गौतम (7) और रुद्राक्ष (6) के साथ गत 4 जनवरी को अपने मायके मयालगांव चली गई थी। लेकिन शुक्रवार को प्रवीण वहां भी पहुंच गया।
4 of 8
Children poisoned
- फोटो : AmarUjala
रविवार सुबह प्रवीण ने उनको यह कहकर साथ चलने को कहा कि वह अब शराब नहीं पिएगा। लेकिन वह मना कर घर के काम में लग गई। इसी बीच प्रवीण ने चूहे मारने की दवा पानी में घोलकर बच्चों को जूस बताकर पिला दी।
5 of 8
Children poisoned
- फोटो : SatyaPrasadMaithani/AmarUjala
इसके बाद प्रवीण ने उसे धमकाया कि उसने दोनों को जहर खिला दिया है। यदि वह साथ नहीं चलेगी तो वह भी जहर पी लेगा।