पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के बाद भारत रत्न और क्रिकेटर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को पत्नी अंजलि के साथ मुंबई लौट गए।
2 of 5
Sachin Tendulkar with Chidanand
- फोटो : AmarUjala
इसके पहले जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर परमार्थ निकेतन आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मास्टर ब्लास्टर सचिन से मुलाकात की। उन्होंने सचिन को परमार्थ निकेतन में गंगा घाट पर आयोजित होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में शिरकत करने का निमंत्रण दिया।
3 of 5
Sachin Tendulkar
- फोटो : AmarUjala
स्वामी के निमंत्रण को स्वीकारते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जब वह अगली बार उत्तराखंड आएंगे, तब वह गंगा आरती में प्रतिभाग कर मां गंगा से आशीर्वाद लेंगे।
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर मंगलवार को पत्नी अंजलि के साथ मसूरी पहुंचे थे। वे यहां अपने पारिवारिक मित्र संजय नारंग के बंगले में ठहरे थे।
5 of 5
Sachin Tendulkar
- फोटो : AmarUjala
पहाड़ों की रानी मसूरी सचिन को बहुत पसंद है। वे पिछले कई सालों से हर बार सर्दियों में छुट्टियां मनाने मसूरी की वादियों में आते रहे हैं। मंगलवार को सचिन के आते ही मसूरी में हिमपात हुआ था।