फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिचित ही निकले बच्ची संग क्रूरता करने वाले दरिंदे, पुलिस के सामने खुद सुनाई हैवानियत की कहानी

Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Familiar youths Done Heinous crimes with 10 years Old Girl in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मसार करने वाली घटना ने सबको हिला कर रख दिया। कोटद्वार में 10 साल की बच्ची की द़ुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची के शव के टुकड़े पुलिस पोटली में लेकर वापस लौटी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। हैरानी की बात ये थी कि बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत करने वाले कोई और नहीं उसके अपने परिचित युवक ही निकले। 

Trending Videos
Familiar youths Done Heinous crimes with 10 years Old Girl in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नेपाली मूल के दोनों आरोपी बच्ची के परिजनों के परिचित थे और अक्सर उनके घर आते-जाते रहते थे। इस वजह से बच्ची भी उन्हें पहचानती थी। बच्ची के गायब होने के बाद भी दोनों आरोपी उनके घर में आते जाते रहे, जिससे दोनों पर किसी का शक नहीं गया।

Familiar youths Done Heinous crimes with 10 years Old Girl in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि बच्ची के माता-पिता अलग रहते हैं। बच्ची का लालन-पालन उसकी दादी ने ही किया है। परिजनों को शक था कि कहीं बच्ची की मां उसे अपने साथ न ले गई हो। लेकिन पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में ही साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Familiar youths Done Heinous crimes with 10 years Old Girl in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

यह घटना तक हुई जब पांच अगस्त को बच्ची अपने घर से दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। मंगलवार तक उसका कुछ पता नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन
Familiar youths Done Heinous crimes with 10 years Old Girl in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

तफ्तीश में लगी पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी पद्म (28) पुत्र कालू राम को गाड़ीघाट तिराहे और आरोपी अशोक (31) पुत्र सूरत को भी गांव से ही दबोच लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed