फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉर्बेट नेशनल पार्क में दिल्ली के पर्यटकों की जिप्सी के पीछे दौड़ पड़े गजराज, ऐसे बची सबकी जान, तस्वीरें...

Thu, 15 Oct 2020 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elephant Run For Attack on tourist Jeep in Corbett National Park
- फोटो : अमर उजाला

कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन में सुबह की पाली में जंगल सफारी को गए सैलानियों की जिप्सियों के पीछे अचानक तीन हाथी दौड़ पड़े। सैलानियों की धड़कनें बढ़ीं तो जरूर लेकिन जिप्सी चालकों ने गाड़ियां दौड़ाकर उनको सुरक्षित निकाल लिया। 

Elephant Run For Attack on tourist Jeep in Corbett National Park
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आए सैलानी बिजरानी जोन में सफारी के लिए गए थे। बिजरानी के अंदर तीन जिप्सियों के पीछे तीन हाथी आक्रामक हो गए। हाथियों के साथ उनके बच्चे भी थे। हाथियों को जिप्सी के पीछे भागते देख सैलानियों की सांसे अटक गईं।

Elephant Run For Attack on tourist Jeep in Corbett National Park
- फोटो : अमर उजाला

जिप्सी चालक ने वाहनों को भगाते हुए सैलानियों की जान बचाई। कुछ देर बाद जब हाथियों का झुंड वहां से निकल गया, तब जाकर सैलानियों ने राहत की सांस ली। बिजरानी जोन के रेंजर राजकुमार ने बताया कि झुंड में बच्चे होने की वजह से हाथी अक्सर आक्रामक हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को सैलानियों की जिप्सी के पीछे हाथी दौड़ पड़े, लेकिन जिप्सी दूर जाने के बाद वह शांत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Elephant Run For Attack on tourist Jeep in Corbett National Park
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कॉर्बेट  का बिजरानी जोन और सीतावनी जोन का टेड़ा गेट बृहस्पतिवार से पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। सैलानियों ने जंगल के उन्मुक्त वातावरण में घूमते हुए वन्य जीवों को देखने का लुत्फ उठाया। हालांकि बाघ के दीदार न होने से उनको निराशा हुई। 

विज्ञापन
Elephant Run For Attack on tourist Jeep in Corbett National Park
- फोटो : अमर उजाला

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बृहस्पतिवार को रिबन काटकर और हरी झंडी दिखाकर बिजरानी जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया। पहली गाड़ी में गुजरात से आए सैलानी विलियम मुदालीर, अबन मुदालीर सबसे पहले जंगल भ्रमण को गए। सुबह की पाली में 132 और शाम की पाली में 153 पर्यटकों ने जंगल सफारी की और 22 पर्यटकों ने रात्रि विश्राम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed