एक युवक सड़क पर बाइक से जा रहा था। अचानक वहां हाथियों का झुंड आ धमका। आगे जानिए क्या हुआ इसके बाद...
इस दौरान इससे पहले कि हाथी युवक की जान लेते युवक ने पास स्थित नहर में छलांग लगा दी और जैसे तैसे जान बचाकर भाग निकला। युवक की जान तो बच गई लेकिन हाथियों ने मोटरसाइकिल को पटककर तहस नहस कर डाला।
3 of 5
elephant attack
- फोटो : अमर उजाला
श्यामपुर क्षेत्र के गैंडीखाता गांव निवासी इम्तियाज अली पुत्र हुसैन अली रविवार की शाम को मोटरसाइकिल से हरिद्वार से गांव जा रहा था। जैसे ही वह मोटरसाइकिल लेकर कांगड़ी के तिरछा पुल के पास पहुंचा तभी वहां पहले से मौजूद तीन हाथियों ने उसे घेर लिया।
हाथियों ने जैसे ही इम्तियाज पर हमला बोला वह मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पास स्थित नहर में छलांग लगा दी। बहरहाल नहर पार करके जैसे तैसे उसने अपनी जान बचायी। लेकिन हाथियों ने अपना गुस्सा मोटरसाइकिल पर उतारा।
हाथियों ने उसकी मोटरसाइकिल को पटककर तोड़ डाला। आखिरकार हाथियों के जाने के बाद वह कई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल की हालत देखकर दंग रह गया। हाथियों ने उसकी मोटरसाइकिल को तोड़ डाला था।