फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षकों के लिए बुरी खबर, सरकार के इस फैसले के बाद मुश्किल में पड़ जाएंगे

Tue, 20 Mar 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 20 Mar 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
Bad news for government teachers about transfer act
teacher

सरकार का ये फैसला शिक्षकों के लिए बुरी खबर लेकर आया है। पढ़कर टेंशन बढ़ जाएगी।

Bad news for government teachers about transfer act
तबादले - फोटो : amar ujala

नई तबादला नीति के तहत सुगम दुर्गम का निर्धारण जिलाधिकारी करेंगे। इसके साथ ही मैदानी जनपदों में दस साल से जमे शिक्षक एवं अन्य शिक्षणेतर स्टाफ को पहाड़ चढना पड़ेगा। जबकि पहाड़ से कुछ शिक्षक-कर्मियों को मैदान में नियुक्त किया जाएगा। तबादला नीति के तहत दस जून तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Bad news for government teachers about transfer act
bhupinder kaur aulakh

इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संगठनों के पदाधिकारियों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। शासन की सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने जिलाधिकारी को निर्देेश जारी करते हुए सुगम दुर्गम का निर्धारण करने के साथ अन्य गाइड लाइनों को लागू करने को कहा। इसके तहत 25 मार्च तक मैदानी क्षेत्रों के दुर्गम सुगम क्षेत्रों का निर्धारण करके देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bad news for government teachers about transfer act

जिसमें लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के अनुपालन में विद्यालयों के कोटिकरण के संबंध में प्रस्तावित मानकों के आधार पर विद्यालय शिक्षा विभाग के लिए सुगम एवं दुर्गम क्षेत्र का चिह्निीकरण किया जाना है।

विज्ञापन
Bad news for government teachers about transfer act
- फोटो : डेमो पिक

नई गाइड लाइन से  शिक्षक एवं मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठनों में  आक्रोश को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सामंजस्य स्थापित करने को बैठक बुलाई है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में बैठक बुलाई है। उन्होंने बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ और एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष एवं सचिवों को बुलाया है। बैठक 20 मार्च को शाम 4 बजे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed