फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल की बच्ची से घर में युवक ने की छेड़छाड़ तो हुआ बवाल, सुलगने से बचा शहर, तस्वीरों में मंजर

Sat, 27 Apr 2019 06:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Apr 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
electricity fitting worker physically molest four year old small girl
अमर उजाला

घर में बिजली की फिटिंग करने गए एक युवक ने चार साल की मासूम से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के रोने पर आरोपी घर से फरार हो गया। बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बच्ची से छेड़छाड़ करने से नाराज लोग आरोपी की दुकान पर पहुंचे तो वह नहीं मिला। इससे नाराज लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी और उसकी बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया।

electricity fitting worker physically molest four year old small girl

बवाल की सूचना मिलते ही भारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया। तनाव की स्थित को देखते ही मौके पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह परिवार समेत घर से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश को दबिश दे रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी कारोबारी के घर पर बिजली फिटिंग का काम चल रहा है।

electricity fitting worker physically molest four year old small girl

बिजली की फिटिंग का काम माधोपुर निवासी एक युवक कर रहा है। उसकी ईमली रोड पर अपनी दुकान है। शनिवार की सुबह वह कारोबारी के घर पर बिजली की फिटिंग करने गया था। इस बीच घर में कारोबारी की पत्नी और चार साल की बच्ची भी मौजूद थी। कारोबारी और पत्नी अपने घर के कामकाज में लगे थे, जबकि बच्ची घर में ही खेल रही थी। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
electricity fitting worker physically molest four year old small girl

युवक की हरकतों से बच्ची जोर से चिल्लाकर रोने लगी। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी घर से फरार हो गया। कारोबारी और उनकी पत्नी ने बेटी से जानकारी ली तो उसने आरोपी की हरकत बताई। गुस्साए कारोबारी ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। बच्ची से छेड़छाड़ की घटना से गुस्साए लोग एकत्र होकर उसकी दुकान पर पहुंचे। लेकिन आरोपी दुकान पर नहीं मिला। गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए दुकान के बाहर खड़ी उसकी बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

विज्ञापन
electricity fitting worker physically molest four year old small girl

बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसएसआई प्रशांत बहुगुणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत किया। तनाव की स्थिति को देखते ही मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने मोधापुर में दबिश दी। लेकिन आरोपी अपने परिवार संग फरार हो गया। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। बच्ची के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed