फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब पापा को नहीं होगी बच्चों की पढ़ाई की टेंशन, बैंकों ने दी ये खास सहूलियत

Fri, 23 Jun 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Jun 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
easy education loan in banks
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : Source

अगर आगे की पढ़ाई में गरीबी रुकावट बन रही है तो आप घर बैठे अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। लोन के लिए अब आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सरकार के ‘विद्या लक्ष्मी पोर्टल’ पर एजुकेशन लोन का सरल आवेदन आपकी इस जरूरत को पूरा कर देगा। विद्या लक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से एक छात्र सीधे तीन बैंकों में लोन के लिए आवेदन कर सकता है।


 

Trending Videos
easy education loan in banks
loan
ऐसे मिलेगा लोन
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वेबसाइट के माध्यम से वह आवेदन आपके क्षेत्र की बैंक शाखा में जाएगा। बैंक आपको खुद संपर्क करेगा। आपको बैंक में जाकर नाम, पता, एडमिशन से संबंधित प्रमाण उपलब्ध कराने होंगे। इसके बाद बैंक आपको लोन जारी कर देगा। खास बात यह है कि ऑनलाइन आवेदन करने पर आप अपने आवेदन का पूरा स्टेटस भी विद्या लक्ष्मी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

 
easy education loan in banks
एजुकेश्‍ान लोन - फोटो : demo pics

ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in पर लॉगइन करें।
-यहां कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन भरना होगा।
-इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से पोर्टल पर एजुकेशन लोन सर्च कर सकते हैं।
-अपनी पसंद व जरूरत के हिसाब से लोन के लिए आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy education loan in banks
एजुकेश्‍ान लोन - फोटो : demo pics

शिकायत का भी मिलेगा मौका
विद्या लक्ष्मी पोर्टल से एजुकेशन लोन को एप्लाई करने और बैंक से लोन देने में परेशानी पैदा करने पर शिकायत का भी मौका है। इस पोर्टल पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत पर सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
यह है वेबसाइट : www.vidyalakshmi.co.in
 

विज्ञापन
easy education loan in banks
एजुकेश्‍ान लोन - फोटो : demo pics

7.50 लाख तक कोई सिक्योरिटी नहीं
एजुकेशन लोन के लिए 7.50 लाख रुपये तक आपको कोई सिक्योरिटी(घर, जमीन के कागज आदि) देने की जरूरत नहीं है। चार लाख रुपये तक बिना किसी गारंटी के एजुकेशन लोन मिल जाएगा जबकि 7.50 लाख रुपये तक अपनी गारंटी पर एजुकेशन लोन मिल जाएगा। इससे अधिक लोन लेने पर आपको बैंक की जरूरत के हिसाब से सिक्योरिटी व गवाह भी देने होंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed