फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में दिवाली का जश्न: रोशनी से जगमग हुई देवभूमि, सियासी मेलजोल भी दिखा, उत्सव की देखें ये तस्वीरें

Mon, 20 Oct 2025 06:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 20 Oct 2025 06:23 PM IST
सार

दिवाली का त्योहार आज उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कई लोग 21 अक्तूबर को भी दीपावली का पर्व मनाएंगे।  इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को शुरू होकर अगले दिन 21 अक्तूबर को शाम 05:54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में कुछ विद्वानोंं ने 21 अक्तूबर को भी दीपावली मनाने का तर्क दिया है।

विज्ञापन
Diwali celebrations in Uttarakhand politicians Diwali 2025 pictures of leaders including CM Dhami Harish Rawat
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिवाली पर देवभूमि रोशनी से जगमग है। सियासी गलियारों तक भी इसकी चमक पहुंची है। राजधानी देहरादून सहित राज्यभर में दीपावली का पर्व परंपरा, उत्साह और रौनक के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। वहीं, आमजन के बीच भी दीपावली को लेकर उत्साह चरम पर है। घरों में दीप जलाए गए हैं। और शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया।

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी और तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के घर जाकर भी उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

बिखरी रोशनी की छटा, आज मनेगा दीपावली का पर्व
राजधानी दून में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दून में रोशनी की छटा बिखरी है। वहीं, दूनवासियों में खासा उत्साह है। घरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई।। दीपावली पर इस बार शाम को एक घंटा 10 मिनट पूजा का मुहूर्त है।

Diwali celebrations in Uttarakhand politicians Diwali 2025 pictures of leaders including CM Dhami Harish Rawat
दिवाली पर सजा सीएम आवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 दीपावली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या की रात को मनाया जाता हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्तूबर को शाम 5:54 बजे तक रहेगी। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं।

Diwali celebrations in Uttarakhand politicians Diwali 2025 pictures of leaders including CM Dhami Harish Rawat
पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दून में 20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं कई लोग 21 अक्तूबर को भी दीपावली का पर्व मनाएंगे। चूंकि इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को शुरू होकर अगले दिन 21 अक्तूबर को शाम 05:54 बजे समाप्त होगी। ऐसे में कुछ विद्वानोंं ने 21 अक्तूबर को भी दीपावली मनाने का तर्क दिया है। ऐसे में कई लोग 21 को भी दीपावली का पर्व मनांएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali celebrations in Uttarakhand politicians Diwali 2025 pictures of leaders including CM Dhami Harish Rawat
पूर्व सीएम भगत सिंह कोशियारी से मिलने पहुंचे सीएम धामी ने दी - फोटो : सूचना

आपदा में उजड़े मजाड़ा गांव के लोगों के साथ भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली मनाई। सीएम सोमवार को मजाड़ा पहुंचे। मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया था। उनकी इस पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो सरकार ने इसका संज्ञान लिया। 

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime:  दुस्साहस...ऊंची कार में बैठकर, छोटी लग रही लोगों की जिंदगी, पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई कार

 

विज्ञापन
Diwali celebrations in Uttarakhand politicians Diwali 2025 pictures of leaders including CM Dhami Harish Rawat
पूर्व सीएम तरीथ सिंह रावत से मिलने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : सूचना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गांव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed