फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2023: आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा, पूजा के लिए मिलेंगे दो घंटे

Fri, 10 Nov 2023 11:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Nov 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Today Three auspicious Timings for shopping and Puja Muhurat Uttarakhand News in Hindi
धनतेरस पर बाजार सजे - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस के साथ ही आज शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर शाम को दो घंटे पूजा का मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।



मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। 

Dhanteras 2023: 59 साल बाद बन रहे पांच विशेष योग, जानें खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023 Today Three auspicious Timings for shopping and Puja Muhurat Uttarakhand News in Hindi
धनतेरस पर बाजार सजे - फोटो : अमर उजाला

पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि धनतेरस को सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभकारी है। दूसरा दोपहर 1:30 से तीन बजे के मध्य है, इस समय में शुभ की चौघड़िया व कुंभ लग्न विद्यमान है। 

Dhanteras 2023 Today Three auspicious Timings for shopping and Puja Muhurat Uttarakhand News in Hindi
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीसरा शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच शुभ और अमृत की चौघड़िया व वृष लग्न विद्यमान होगा। यह तीनों समय अवधि खरीदारी के लिए विशेष शुभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2023 Today Three auspicious Timings for shopping and Puja Muhurat Uttarakhand News in Hindi
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आचार्य सुशांत राज ने बताया कि त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त शाम 5:47 से शुरू होकर शाम 7:47 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Dhanteras 2023 Today Three auspicious Timings for shopping and Puja Muhurat Uttarakhand News in Hindi
देहरादून में धनतेरस - फोटो : अमर उजाला

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे से शनिवार शाम 6:40 तक रहेगा। बताया कि धनतेरस पर प्रदोष काल शाम 5:30 मिनट से शुरू होकर रात 8:08 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना, पीतल के बर्तन आदि खरीदारी करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed