फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब आईपीएस कंचन चौधरी ने लोकसभा चुनाव में आजमाई थी किस्मत, सुर्खियों में आ गई थी हरिद्वार सीट

Tue, 27 Aug 2019 12:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: DGP Kanchan chaudhary bhattacharya Death Fight 2014 lok sabha election
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला

देश की पहली महिला डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने कुछ कर गुजरने के जज्बे और सिस्टम को सुधारने के वादे के साथ वर्ष 2014 के आम चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन जीत तो दूर वो टॉप थ्री में भी नहीं आ पाईं थीं। भले ही वो चुनाव हार गई थीं, लेकिन उनकी मौजूदगी के चलते हरिद्वार लोकसभा सीट देशभर में सुर्खियों में रही थी।

Uttarakhand News: DGP Kanchan chaudhary bhattacharya Death Fight 2014 lok sabha election
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला

आप के शीर्ष नेतृत्व में उत्तराखंड से पहली महिला डीजीपी और उच्च वर्ग और महिलाओं के बीच खासी सक्रिय रहीं कंचन को उतारकर एक तरह से सबको चौंका दिया था। आप से उनके नाम की घोषणा होते ही वो केंद्र की राजनीति में खासी चर्चाओं में आ गई थीं। लेकिन चुनाव का अनुभव न होना और चुनाव में उनके पक्ष में मेहनत करने के लिए आम आदमी पार्टी का सांगठनिक ढांचा नहीं होना उनकी बड़ी कमजोरी के रूप में सामने आया।

Uttarakhand News: DGP Kanchan chaudhary bhattacharya Death Fight 2014 lok sabha election
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला

इस सीट पर भाजपा के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत के मैदान में होने के साथ-साथ बसपा के मोहम्मद हाजी इस्लाम की मौजूदगी ने पहले ही लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: DGP Kanchan chaudhary bhattacharya Death Fight 2014 lok sabha election
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला

हालांकि यह साफ ही था कि कंचन अपनी दावेदारी को जीत में तब्दील नहीं कर पाएंगी, लेकिन फिर भी लोगों की नजर इस बात पर थी कि हरिद्वार लोकसभा सीट की जनता उन्हें कितना पसंद करेगी और वो कितने वोट खींच पाएंगी। परिणाम आया तो जैसा कि पहले से ही अंदाजा था, कंचन चौधरी भट्टाचार्य चौथे नंबर पर रहीं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: DGP Kanchan chaudhary bhattacharya Death Fight 2014 lok sabha election
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला

बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 लाख 92 हजार 320 वोटों की मदद से जीत प्राप्त की थी। कांग्रेस की प्रत्याशी रेणुका रावत 4 लाख 14 हजार 498 वोट पाकर इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं, बसपा के उम्मीदवार हाजी मोहम्मद इस्लाम 1 लाख 13 हजार 663 वोट और आप पार्टी की कैंडिडेट कंचन चौधरी को 18 हजार 170 वोट ही नसीब हुए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed