{"_id":"5d6422d38ebc3e93dc47d809","slug":"kanchan-chaudhary-bhattacharya-death-know-profile-and-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में इसलिए उतरी थीं देश की दूसरी महिला आईपीएस कंचन चौधरी भट्टाचार्य , जानिए खास बातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में इसलिए उतरी थीं देश की दूसरी महिला आईपीएस कंचन चौधरी भट्टाचार्य , जानिए खास बातें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : फेसबुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। साल 2014 में जब वे हरिद्वार से आम आदमी पार्टी से जुड़ीं तो उनका कहना था कि देश में फैले भ्रष्टाचार, नेताओं के घोटाले और आम आदमी की पीड़ा को देखते हुए राजनीति में आने का फैसला लिया। पुलिस के पास पावर तो है, लेकिन खादी वाले उसे प्रयोग नहीं करने देते।
2 of 5
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : फेसबुक
यदि पुलिस को उनकी पावर दे दी जाए तो वह और बेहतर काम कर सकती है। इसी व्यवस्था ने मेरे मन को शांत नहीं रहने दिया।इसलिए मैं राजनीति में आई हूं। उनका कहना था कि हरिद्वार से उनका खून का रिश्ता था। उनके नाना मुकंदलाल शाह हरिद्वार निवासी थे। उनके नाना समाजसेवी थे और कई आश्रमों और ट्रस्टों को जमीन दान में दी।
3 of 5
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : फेसबुक
कंचन चौधरी भट्टाचार्य राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को अपना आदर्श मानती थीं। उन्होंने कहा था कि लीडर का मतलब पालक होता है। उसकी तुलना मां से भी की जाती है। लीडर में निर्णय लेने की तीव्र क्षमता, सर्वत्यागी, निस्वार्थ भावना से प्रेरित, दृढ़ इच्छा शक्ति, सर्वगुण संपन्न का होना चाहिए। ताकि जनता की समस्याओं को उठा सके। लीडर को कभी अहंकार में नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : फेसबुक
उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय, अमृतसर से पढ़ाई पूरी की। वहीं, पोस्ट-स्नातक स्तर की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में दिल्ली-यूनिवर्सिटी से की है। इनके जीवन से प्रेरणा लेकर दूरदर्शन पर एक सीरियल ‘उड़ान’ भी प्रसारित हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : फेसबुक
उन्हें मेक्सिको में 2004 में आयोजित इंटरपोल की बैठक में भारत की और से प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया था। 1997 में प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए उन्हें ‘राष्ट्रपति पदक’ भी मिल चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।