फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से विवाह शुरू, नए जोड़ों के लिए ये मुहूर्त है सबसे खास और शुभ

Mon, 19 Nov 2018 11:58 AM IST
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
devutthan ekadashi 2018 marriage very shubh muhurat
a

आज से विवाह के लिए शुभ तिथि शुरू हो गई हैं। यद्यपि विवाहों और फेरों के मुहूर्त वर-वधू की जन्म कुंडली देखकर निकाले जाते हैं। इसके बावजूद सायंकाल का गोधूली मुहूर्त विवाह के लिए सबसे उपयुक्त है। यह मुहूर्त दिन में दो बार आता है।

devutthan ekadashi 2018 marriage very shubh muhurat
शादी

विवाह का उत्सव शुक्र और गुरु के उदित होने पर मनाया जाता है। इस बार शुक्र तो उदित हो गए है, लेकिन गुरु अभी पश्चिम दिशा में अस्त हैं। देवताओं के बृहस्पति का जागरण सात दिसंबर को पूर्व दिशा में होगा। तब तक विवाहों के मुहूर्त देवोत्थान एकादशी को छोड़कर गुरु जागरण तक नहीं होंगे।
 

devutthan ekadashi 2018 marriage very shubh muhurat
डेमो - फोटो : डेंमो

गोधूली बेला का वर्णन प्रत्येक दिन दो समय किया गया है। यह मुहूर्त सीधे-सीधे गाय के वनों में जाने और सायंकाल चरकर वन लौटने से संबंधित रहा है। प्रात:काल जब गाय चरने के लिए वनों को जाती है, तब धूल उड़ती है। इसे प्रात:कालीन गोधूली लगन कहा गया है। दक्षिण भारत में तमाम विवाह प्रात:काल के गोधूली लगन में ही होते हैं। उत्तर और मध्य भारत के विवाह सायंकाल के गोधूली लगन में आयोजित किए जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
devutthan ekadashi 2018 marriage very shubh muhurat
marriage

माना जाता है कि वर-वधु के फेरों के लिए गोधूली लगन सबसे उपयुक्त है। इस लगन में किया गया विवाह स्थायी सुख देने वाला होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सगोत्रीय विवाह अच्छा नहीं है। विपरीत गोत्रों में विवाह होने पर विवाह लंबा चलता है।
 

विज्ञापन
devutthan ekadashi 2018 marriage very shubh muhurat
marriage

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार बड़े तथा बड़ी पुत्री का विवाह जन्म लगन में नहीं किया जाता। किंतु ऐसा विवाह वर या वधु के छोट पुत्र अथवा छोटी पुत्री होने पर किया जा सका है। बड़े पुत्र या पुत्री का विवाह दूसरे पक्ष की दूसरी अथवा तीसरी संतान से अधिक उत्तम माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed