बल्ले बल्ले, जी हां इस स्कीम के बारे में जानकर आपके मुंह से भी कुछ ऐसा ही निकलेगा। बस 1000 रुपये बैंक में जमाकर यह दो बड़े फायदे जो मिलेंगे।
बस 1000 रुपए बैंक में जमाकर बेटियों का भविष्य जहां सुरक्षित होगी वहीं आपके सिर से भी बेटी की शादी की जिम्मेदारी की टेंशन भी कम होगी।
3 of 15
money
- फोटो : amar ujala
सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बता रहे हैं जिससे कि आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें। खाता खुलवाने की विधि: सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंकों की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं।
आम तौर पर जो भी बैंक पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, वे सुकन्या समृद्धि योजना का खाता भी खोलते हैं। खाता खुलवाने को चाहिएं ये दस्तावेजः अकाउंट खुलवाने का फॉर्म। बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र। जमाकर्ता (माता-पिता या अभिभावक) का पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि।
जमाकर्ता के पते का प्रमाणपत्र जैसे पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, टेलीफोल बिल आदि। सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म पोस्ट ऑफिस या बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। पैसे जमा करने के लिए आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।